देश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दिल्ली से लेकर राजस्थान, गुजरात, बिहार और हिमाचल प्रदेश में किया गया मॉक ड्रिल, बजे युद्ध वाले सायरन, ब्लैकआउट भी हुआ

Mock Drill Excercise: आतंकवाद के पनाहगार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बाद बुधवार को देशव्यापी मॉक ड्रिल (Mock Drill) किया गया. इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों के बड़े शहरों में ब्लैकआउट देखने को मिला.

देशव्यापी Mock Drill किया गया

पाकिस्तान से युद्ध की आशंकाओं के बीच बुधवार को देशव्यापी मॉक ड्रिल देखने को मिला. ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के तहत शाम चार बजे से शुरू हुए इस अभ्यास में हवाई हमलों, ब्लैकआउट और निकासी जैसी आपातकालीन घटनाओं के दौरान प्रतिक्रिया का आकलन किया गया.

कहां कब हुआ ब्लैकआउट?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मॉक ड्रिल (Mock Drill) के बीच नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और इंडिया गेट की लाइटें बंद कर दी गईं. केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी इस अभ्यास का असर देखने को मिला. चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से 10 मिनट का ब्लैकआउट किया गया. 7:30 से 7:40 तक हुए ब्लैकआउट के दौरान पंजाब-हरियाणा सचिवालय, पंजाब-हरियाणा विधानसभा और पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट समेत शहर की तमाम इमारतों और घरों की लाइटें बंद नजर आईं. इस दौरान लोगों का पूरा समर्थन मिला.

हरियाणा के हिसार में भी लोगों ने मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन को पूरा सहयोग दिया. प्रशासन की अपील के बाद हिसार की जनता ने अपने घरों की लाइटें बंद कीं. राजस्थान में अजमेर सहित कई बड़े शहरों पर मॉक ड्रिल का सफल अभ्यास किया गया. सरकार के आदेशानुसार, अजमेर में सायरन बजते ही ब्लैकआउट हुआ. शहर में 7:30 से 7:45 तक इसका असर दिखा. वाहनों, घरों, सड़कों की लाइटें बंद रहीं.

यूपी के 15 जिलों में Mock Drill

उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में भी मॉक ड्रिल (Mock Drill) का सफल आयोजन हुआ. अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर भी ब्लैकआउट किया गया. वहीं, बस्ती में लोगों ने अपने घरों की लाइटें बंद करके ब्लैकआउट में प्रशासन का सहयोग दिया. गांधी नगर क्षेत्र में भी यह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. मौके पर सेना और एनसीसी के बच्चे भी मौजूद थे. ब्लैकआउट के लिए जिलाधिकारी रविश गुप्ता और एसपी प्रतिपाल सिंह चौहान ने लोगों से सहयोग की अपील की थी.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- भारत ने जैसे को तैसा दिया जवाब, अब उम्मीद है कि…

उत्तर प्रदेश के मेरठ, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, बरेली, बुलंदशहर, संभल सहित 15 जिलों में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल (Mock Drill) का आयोजन हुआ. इन राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया.

उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की आशंका को देखते हुए भारत ने अपनी तैयारियों को और मजबूत करने के लिए व्यापक कदम उठाए. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर देश के कई राज्यों में बुधवार को मॉक ड्रिल का सफल आयोजन हुआ. इस अभ्यास का उद्देश्य हवाई हमले, ड्रोन अटैक, मिसाइल हमले जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए नागरिकों को जागरूक करना और प्रशासन की तत्परता को परखना है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

शेख हसीना के लौटने की अटकलों से गरमाया बांग्लादेश का माहौल, ढाका एयरपोर्ट के पास फटे बम

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगले महीने संभावित वापसी की अटकलों के बीच…

8 minutes ago

बहन से बात करने की मिली खौफनाक सजा! शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या, गंगनहर में फेंका शव

Meerut Murder Case: मेरठ के सिंघावली गांव में युवती से बातचीत की रंजिश में रोहित…

31 minutes ago

नवी मुंबई में चर्चित यूट्यूबर Ex-Muslim Sahil पर जानलेवा हमला, LIVE आकर बोले- ‘अब साहिल नहीं रुकेगा’

चर्चित यूट्यूबर 'एक्स-मुस्लिम साहिल' ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो जारी कर दावा किया है…

37 minutes ago

NCR में AQI अचानक क्यों हो गया कम? जानें जुर्माने और पराली जलाने के 6,433 मामलों का असर

NCR AQI Improvement: पंजाब में 16 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज…

1 hour ago

खालिस्तानी आतंकी पन्नू के निशाने पर अमिताभ बच्चन, अलर्ट पर मुंबई पुलिस

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अमिताभ बच्चन को धमकी देते हुए 19 से 27…

1 hour ago