देश

पीएम के 25 साल के जनसेवा सफर पर MP में सेवा का महाकुंभ,17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

अनुराग/निवाड़ी

Seva Sankalp Campaign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में पूरे हुए 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा को जनता तक पहुंचाने के लिए बीजेपी मध्यप्रदेश ने एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाने का ऐलान किया है. यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा और इसमें जनसेवा से जुड़ी कई गतिविधियां होंगी.

सेवा दिवस और विशेष कार्यक्रम

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा दिवस से होगी. इस दिन प्रदेशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे. शाम 7 बजे सभी बूथों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम होगा, जिसमें कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर जाकर दीप प्रज्वलित करेंगे. साथ ही 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी, जिनका विषय होगा ‘मेरे सपनों का भारत’.

जनकल्याण योजनाओं का प्रचार

अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को बताया जाएगा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं से उनके जीवन में किस तरह बदलाव आया है. 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. वहीं 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम होंगे, जिनमें माताओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.

सेवा ज्योति कलश यात्रा

7 अक्टूबर को प्रदेशभर में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी. इसमें कार्यकर्ता और आम नागरिक पदयात्रा, साइकिल रैली और बाइक रैली के जरिए निर्धारित स्थलों पर पहुँचेंगे. वहां प्रधानमंत्री की 25 साल की जनसेवा यात्रा पर चर्चा होगी और विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया जाएगा.

सेवा मेरा योगदान

अभियान में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत 25 प्रकार की सेवा गतिविधियां होंगी. नागरिकों को कम से कम 25 मिनट श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. सभी विधानसभा क्षेत्रों में सेवा सेतु शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा.

ये भी पढ़ें-सिर्फ भाषा नहीं अरबों डॉलर की इकोनॉमी…! अंग्रेजी-उर्दू का दबदबा मिटाकर कैसे ‘ग्लोबल ब्रांड’ बन रही हिंदी?

बीजेपी का उद्देश्य

प्रदेश मंत्री अर्चना गुड्डू सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीजेपी का मकसद इस अभियान को जनभागीदारी का रूप देना है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश की दिशा में काम किया जाएगा. इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश पटेरिया, विधायक अनिल जैन, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग चतुर्वेदी और सोशल मीडिया प्रभारी रवि सोनी भी मौजूद रहे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago