देश

2021, 22,23,24,25 में नहीं हो पाई..अब 2027 में होगी जनगणना — मोदी सरकार ने मंजूर किए ₹11,718 करोड़, अश्विनी वैष्णव बोले- पहली बार डिजिटली होगा सेंसस

Census 2027 India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने आज महत्वपूर्ण फैसले लिए. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कैबिनेट ने 2027 की जनगणना के लिए 11,718 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है. यह दुनिया की सबसे बड़ी प्रशासनिक और सांख्यिकीय कवायद है. पिछली जनगणना 2011 में हुई थी, 2021 में कोरोना महामारी के कारण टल गई. अब यह 2027 में होगी.

एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक, अगली जनगणना दो चरणों में होगी. पहला चरण अप्रैल से सितंबर 2026 तक घरों की लिस्टिंग और आवास गणना. दूसरा चरण फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना. बर्फीले इलाकों के लिए अक्टूबर 2026 में अलग से गिनती होगी. संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 की आधी रात होगी. रिवीजन दौर 1 से 5 मार्च तक चलेगा.

पहली डिजिटल जनगणना: जाति गणना भी शामिल

यह जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी. डेटा सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है, जो डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट के तहत होगा. दूसरे चरण में जनसांख्यिकी, सामाजिक-सांस्कृतिक और आर्थिक पैरामीटर गिने जाएंगे. इसमें आयु, लिंग, शिक्षा, धर्म, मातृभाषा, विकलांगता, सामाजिक स्थिति, जाति गणना, प्रवासन, प्रजनन और रोजगार शामिल हैं.

मंत्री वैष्णव ने कहा कि पिछले 11 सालों में डिजिटल क्रांति हुई है, जिसका फायदा जनगणना में मिलेगा. जनगणना अधिनियम 1948 के तहत होगी. राज्य सरकारों के साथ मिलकर तारीखें तय की जाएंगी.

अन्य फैसले: कोपरा MSP बढ़ा, कोयला नीति में सुधार

कैबिनेट ने किसानों के लिए कोपरा का MSP भी बढ़ाया. मिलिंग कोपरा के लिए 12,027 रुपये प्रति क्विंटल और बॉल कोपरा के लिए 12,500 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. NAFED और NCCF नोडल एजेंसी होंगी. कोयला लिंकेज नीति में सुधार ‘कोल सेतु’ को मंजूरी दी गई. अब कोई भी घरेलू खरीदार नीलामी में हिस्सा ले सकता है. निर्यात 50% तक संभव. ये फैसले विकास और किसान कल्याण को बढ़ावा देंगे.

महाराष्ट्र में डिजिटल सुरक्षा की नई मिसाल, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया MahaCrimeOS AI

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

25 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago