दुनिया

जिया और मुशर्रफ के बाद अब मुनीर.. PAK में संविधान संशोधन ने शहबाज सरकार का खतरा बढ़ाया, पड़ोसी मुल्क पर फिर आर्मी का कब्जा?

Pakistan Government Crisis: पाकिस्तान सत्ता के इतिहास के पन्ने टटोले तो एक बात साफ नजर आती है, यहां के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने भारत के साथ हुई हर बड़ी जंग के बाद सत्ता पर कब्जा जमाया है. पाकिस्तान में आर्मी के पास शहरों की पुलिस तक की ताकत है. मौजूदा आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर (Asim Munir) भी अब तानाशाही की राह पर बढ़ते नजर आ रहे हैं. पहले उनका फील्ड मार्शल बनाया जाना और फिर संविधान संशोधन के जरिए उन्हें चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) नियुक्त करना इसी ओर इशारा करता है.

पाकिस्तान में कब-कब हुआ तानशाहों का कब्जा

भारत-पाकिस्तान युद्धों के इतिहास को देखें तो हर जंग के बाद पाकिस्तान में तानाशाह शासन उभरता रहा है. 1971 के भारत-पाकिस्तान जंग के बाद जनरल जिया-उल-हक ने जुल्फिकार अली भुट्टो की सत्ता पर कब्जा कर लिया था. कारगिल युद्ध के बाद जनरल परवेज मुशर्रफ ने भी तख्तापलट कर सत्ता हथिला ली थी, और अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद आसिम मुनीर के तानाशाह बनने की राह साफ दिखने लगी है. यह कदम तब और मजबूत हुआ जब पाकिस्तान के संविधान में संशोधन कर उन्हें CDF बना दिया गया. इसका मतलब है कि अब पाकिस्तान की थल सेना, वायु सेना और नौसेना, तीनों उन्‍हीं के इशारों पर काम करेंगी.

सरकार से मुनीर को मिली ताकत

एक हफ्ते तक चली राजनीतिक चर्चाओं के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ जरदारी ने जनरल आसिम मुनीर को पाँच साल के लिए पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) के रूप में नियुक्त कर दिया. विपक्ष के विरोध के बावजूद संविधान में किए गए संशोधन से इस नए पद का गठन हुआ. इससे उनकी ताकत कई गुना बढ़ गई है. खास बात यह है कि अब परमाणु हथियारों का कंट्रोल अब सीधे मुनीर के पास चला गया है. यह कहीं ना कहीं क्षेत्र के दूसरे देशों खासतौर से भारत के लिए चिंता का विषय बन सकात है. CDF बनने के साथ ही असीम मुनीर देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बन गए हैं. इस नए पद के साथ उन्हें राष्ट्रपति की तरह उनको किसी भी कानूनी मुकदमे से आजीवन छूट मिलेगी.


ये भी पढ़ें: ‘चुनाव संभव नहीं’, बांग्लादेश इलेक्शन पर बवाल, मो. यूनुस पर फूट पड़ी आवामी लीग


असीम मुनीर को मिली इतनी शक्तियों के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि पाकिस्तान में एक बार फिर नागरिक सरकार पर सेना का दबदबा बढ़ सकता है. हालांकि यह भी सच है कि इतनी ताकतें खुद नागरिक सरकार ने ही मुनीर को सौंपी हैं. लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि, मुनीक के CDF बनते ही क्या प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कुर्सी खतरे में है औरक्या पाकिस्तान एक बार फिर अपना इतिहास दोहराने जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

58 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago