देश

मोदी सरकार के इस फैसले से श्रमिकों की बल्ले-बल्ले, न्यूनतम मजदूरी की दरों में बढ़ोतरी का ऐलान

देश के श्रमिकों को केंद्र की मोदी सरकार ने दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है. मोदी सरकार ने गुरुवार (26 सितंबर) को श्रमिकों के लिए Variable Dearness Allowance यानी VDA में संशोधन किया है. इस संशोधन के बाद अब श्रमिकों को मिलने वाली न्यूनतम मजदूरी में इजाफा हो गया है. संशोधन में न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाकर 1,035 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की है. हालांकि इसमें कई श्रेणी बनाई गई हैं.

श्रम मंत्रालय ने दी जानकारी

बता दें कि VDA में संशोधन के बाद श्रम मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी गई है. जिसमें बताया गया है कि सरकार के इस फैसले का मकसद श्रमिकों के जीवन में सुधार लाना है.

अब इतनी होगी न्यूनतम मजदूरी

न्यूनतम मजदूरी की दरों में संशोधन के बाद अब निर्माण, साफ-सफाई, लगेज उतारने और चढ़ाने जैसे अनस्किल्ड मजदूरों के लिए सेक्टर A में न्यूनतम मजदूरी की दर 783 रुपये प्रतिदिन की गई है.

वहीं अर्ध कुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दर 868 रुपये करने का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही कुशल, क्लर्क और बिना हथियार वाले चौकीदार या स्किल्ड कामगारों की न्यूनतम मजदूरी 954 रुपये की गई है.

यह भी पढ़ें- ‘गोली लगने पर पुलिस क्या ताली बजाएगी?’, बदलापुर एनकाउंटर पर फडणवीस बोले- जो मारा गया वो अपराधी था

मोदी सरकार ने Highly skilled Workers के लिए न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाकर 1 हजार 35 रुपये करने का फैसला किया है. सरकार ने ये संसोधन असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए किया है. श्रमिकों के लिए सरकार की ओर से जारी की गईं नई दरें 1 अक्टूबर 2024 से लागू होंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

5 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

7 hours ago