देश

मोदी सरकार इस तारीख को पेश करेगी 2026-27 का केंद्रीय बजट, 28 जनवरी से शुरू होगा संसद सत्र, मंत्री बोले— देश का ख्याल रखा जाएगा

मोदी सरकार 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट को 1 फरवरी को पेश करेगी. इसके लिए संसद सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज यह जानकारी दी. रिजिजू ने कहा कि बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा.

उन्‍होंने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में हर बजट खास होता है, जो समाज, देश और उसके भविष्य का ख्याल रखता है. किसी भी तरह के सरकारी काम में कोई कमी नहीं है. हर फैसला सोच-समझकर लिया जाता है और लागू किया जाता है.”

‘हर चीज पर कर रहे सोच समझकर फैसला’

किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से सरकार हर फैसला सोच समझकर लेती है. इसमें कोई दो राय नहीं है. चाहे आप बजट देखें या कोई योजना देखें, हर चीज पर सरकार सोच समझकर फैसला लेती है.

बीएमसी में हासिल की कामयाबी

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बीएमसी चुनाव पर कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन मजबूती के साथ काम कर रही है. मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) समेत महाराष्ट्र के दूसरे नगर निगमों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने शानदार कामयाबी हासिल की है.

“महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की जीत प्रधानमंत्री मोदी और राज्य में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हुई है. अब अजित पवार के भी शामिल होने से इस गठबंधन को लोगों ने खूब पसंद किया है.”

’29 नगर निगमों के चुनाव को हमने जीता’

बता दें कि महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के चुनाव परिणामों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने जीत हासिल की है. अगर सिर्फ बीएमसी चुनाव की बात करें तो यहां कुल 227 सीटें हैं. महायुति (भाजपा और शिंदे गुट) ने कुल 118 सीटें जीती हैं, जो बीएमसी में बहुमत के आंकड़े से चार सीटें ज्यादा हैं. शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और एमएनएस का गठबंधन बुरी तरह पिछड़ गया. इस पर रिजिजू बोले, ‘हमने 29 नगर निगमों के चुनाव को जीता है.’

हालांकि, उन्होंने पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया पर कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि अभी हम इस पर कुछ नहीं बोलना चाहते हैं. समय आने दीजिए, तब इसका जवाब दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ‘गायत्री परिवार ने रूढ़ियां तोड़ीं, महिलाओं को दिया मंत्र का अधिकार’, भगवती देवी शर्मा के शताब्दी वर्ष समारोह में बोले अमित शाह

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

10 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago