पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो फाइल)
केंद्र सरकार द्वारा सिलेंडर के दामों में कटौती करने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कमी कर सकती है. LPG सिलेंडर के दामों में कुछ दिन पहले ही 200 रुपये की कटौती की गई हैं. वहीं आसमान छूते टमाटर के भाव भी अब 50 रुपये से नीचे आ चुके हैं. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अब पेट्रोल डीजल के दामों में कमी आ सकती है. LPG सिलेंडर के दामों मे कटौती के बाद कहा जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार जनता को महंगाई से राहत दे सकती है. पेट्रोल-डीजल के दामों में सरकार कटौती कर सकती है.
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिये रेट घटने के संकेत
सूत्रों के अनुसार आज एक इंटरव्यू में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों एवं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बात के संकेत दिए है कि सरकार जल्द ही इस पर कुछ सकारात्मक फैसला ले सकती है. उन्होंने कहा कि, “यूपीए शासन में तत्कालीन सरकार ईंधन की कीमतों को नियंत्रित नहीं कर सकी तो उस समय के पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने 1 सितंबर 2013 को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक पेट्रोल पंप बंद करने के प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही थी!
इसके साथ ही शुतुरमुर्ग के सिर दफनाने की तरह उनके आर्थिक जादूगर ने अर्थव्यवस्था पर ₹1,41,000 करोड़ के तेल बांड का बोझ डाल दिया था. उनकी गलती की सजा मोदी सरकार को भुगतना पड़ रहा है और 3,20,000 करोड़ रुपये जमा करना पड़ रहे हैं!”
इसे भी पढ़ें: Gorakhpur: ‘गोरखपुर में रंगदारी चलेला’ गाने पर पिस्टल लहराकर Reels बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने 14 लड़कों पर की कार्रवाई
उन्होंने कहा कि, “अब भी, जब उन्हें लोगों को राहत देने के लिए अपने शासन वाले राज्यों में ईंधन पर वैट कम करना चाहिए तो वे केवल ध्यान भटकाने और विरोध करने के काम में जुटे हैं; लेकिन वे भाजपा के शासन वाले राज्यों से कहीं ज्यादा दाम पर पेट्रो ल-डीजल बेच रहे हैं!”
वहीं यह भी माना जा रहा है कि सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों में आगामी चुनाव को देखते हुए कटौती कर सकती है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…