देश

Gorakhpur: ‘गोरखपुर में रंगदारी चलेला’ गाने पर पिस्टल लहराकर Reels बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने 14 लड़कों पर की कार्रवाई

Gorakhpur: हाथ में पिस्टल लेकर लहराने और रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का सिलसिला पुलिस द्वारा तमाम कार्रवाई करने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सामने आया है. यहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें ‘गोरखपुर में रंगदारी चलेला’ गाने पर नकली पिस्टल लहराकर एक युवक लग्जरी कार पर बैठा हुआ है और तमाम लोग उसे देख रहे हैं. फिलहाल इस तरह की रील बनाना युवक को महंगा पड़ गया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 लड़कों का शांतिभंग करने के आरोप में पुलिस ने चालान काट दिया है. वीडियो गीडा थानाक्षेत्र के गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर शूट किया गया है. वीडियो शूट करने वाले लड़कों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान करते हुए चिन्हित किया. इसी के बाद 14 लड़कों पर नकली पिस्तौल से खौफ और दहशत फैलाने के आरोप में चालान कर दिया. बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियां लाइन से खड़ी हैं और लड़का स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठ कर असलहा लहरा रहा है. तो वहीं अन्य जो गाड़ियां खड़ी हैं, उस पर दूसरे साथी हाथ हिलाकर झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं. जानकारी सामने आई है कि, वीडियो बनाने के लिए बाकायदा डीएसएलआर कैमरे का यूज किया गया.

ये भी पढ़ें- Kanpur: पान बेचने वाले की बेटी ने ‘यूपी पीसीएस जे’ में किया टॉप, जानें क्या है सफलता की कहानी

इन पर हुई है कार्रवाई

गीडा पुलिस ने अभिषेक सरगम, प्रमोद मोर्य, विनोद मौर्य, सुभाष निषाद, लवकुश साहनी,अक्षय पाल, पवन त्रिपाठी, अर्जुन पाल,दिनेश प्रसाद, राजन पाल, राकेश निषाद, अजय पाल और चौथी को गिरफ्तार किया है तो वहीं पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि पिस्टल नकली थी. पुलिस ने लड़कों से लाइटर नुमा पिस्टल बरामद कर ली है. इस मामले में एसपी नॉर्थ मनोज कुमार अवस्‍थी ने बताया कि 14 आरोपियों का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है. तो वहीं पुलिस अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि, खिलौना या नकली पिस्तौल के बल पर खौफ, दहशत या अशांति का माहौल बनाने की कोशिश न करें. उन्‍होंने अभिभावकों से अपील की है कि, बच्चों पर नजर रखें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago