देश

मिशन 2024 : बीजेपी का दावा, मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार ने उठाए कई कदम, महंगाई भी हुई कम

मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाकर लोक सभा चुनाव की तैयारियों बीजेपी जुट गई है. इसी के मद्देनजर समाज के हर वर्ग को लुभाने को लेकर भाजपा ने शनिवार को देश के मिडिल क्लास को सरकार के कामों की याद दिलाते हुए दावा किया कि मोदी सरकार ने देश के मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने का काम किया है.

भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शनिवार को एक के बाद एक सिलसिलेवार कई ट्वीट कर मध्यम वर्ग के लिए किए गए कामों को गिनाते हुए कहा, मोदी सरकार ने बनाया, देश के मध्यम वर्ग को सशक्त. 7 लाख रुपये तक की आय पर अब कोई टैक्स नहीं, 15.5 लाख रुपये की वार्षिक आय पर अब 60 हजार रुपये तक की बचत होम लोन और एजुकेशन लोन पर ब्याज दरें कम होने से भी मध्यम वर्ग को मिली बड़ी राहत.

भाजपा ने देश के मध्यम वर्ग को संपन्न और समृद्ध बनाने का दावा करते हुए कहा, संपन्न और समृद्ध, भारतीय मध्यम वर्ग. सरकार द्वारा देश में महंगाई को नियंत्रित किया गया हैच वर्ष 2016 में लाई गई ‘उड़ान’ योजना के कारण 1.17 करोड़ लोगों द्वारा हवाई यात्रा की गई. आज देश में 6.85 करोड़ से अधिक ईपीएफओ में सहयोग देने वाले सदस्य हैं.

2014 में मोदी के सत्ता में आने के बाद से भाजपा सरकार की नीतियों की वजह से पिछले 9 साल को सक्षम मध्यम वर्ग का पर्याय बताते हुए भाजपा ने 41.5 करोड़ लोगों को अत्यधिक गरीबी से ऊपर उठाने, 2014 के बाद मेट्रो की क्षमता 70 प्रतिशत बढ़ाने, एक लाख के लगभग स्टार्टअप्स और 115 से अधिक यूनिकॉर्न्‍स और आयकर स्लैब को मध्यम वर्ग के लिए लाभदायक बताते हुए कई उपलब्धियां गिनाई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

4 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

7 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

1 hour ago