Funny Jokes: हंसना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है. रोजाना हंसने की आदत से तनाव दूर होता है और चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है. विशेषज्ञों का मानना है कि हंसी न केवल हमें खूबसूरत बनाती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करती है. इसी मकसद से हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल कुछ बेहतरीन और मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जो पढ़ते ही आपकी हंसी छूट जाएगी. तो आइए, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह मजेदार सिलसिला!
लड़की (ट्रेन में लड़के से): क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?
लड़का: हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो.
लड़की: आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी लूं?
लड़का: हां, जरूर.
लड़की: अगला स्टेशन कौन-सा है, भैया?
लड़का: मेरे दिमाग में GPS नहीं लगा है!
लड़की: जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है.
पति-पत्नी में तीखी बहस हो रही थी. तभी पत्नी ने पति को चुप कराते हुए कहा,
“ज्यादा होशियार मत बनो! जितना दिमाग तुम्हारे पास है, उतना तो मेरा हमेशा खराब रहता है!”
पत्नियां कभी अपने पति को दूसरों के सामने सीधे बेवकूफ नहीं कहतीं.
वो बस घुमा-फिराकर कहती हैं, “अरे, इन्हें तो कुछ पता ही नहीं. बिल्कुल सीधे-सादे हैं, दुनियादारी की समझ ही नहीं!”
संता: यार बंता, एक लॉजिक मैं आज तक नहीं समझ पाया.
बंता: क्या?
संता: लोग कहते हैं, “धीरे बोलो, दीवारों के भी कान होते हैं.” ठीक है, मान लो कान हैं, लेकिन जुबान तो नहीं ना? सुन लिया तो किसे बताएंगे?
पिता: बेटा, क्या तूने कभी ऐसा काम किया जिससे मेरा सिर ऊंचा हो?
बेटा: हां पापा, एक बार आपके सिर के नीचे तकिया रखा था!
पिता अब तक इस जवाब से हैरान हैं.
ये चुटकुले सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं. इनका उद्देश्य केवल मनोरंजन है. किसी जाति, धर्म, नाम या समुदाय का उपहास करना या नीचा दिखाना हमारा मकसद नहीं है.
ये भी पढ़ें: Funny Jokes: पप्पू के सवाल से लालची महिला तक, हंसी से लोटपोट करने वाले चुटकुले
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…
October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…
बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…
Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…
Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…