देश

CCTV Solutions पर सरकार ने की राष्ट्रीय हैकाथॉन की घोषणा, गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में साइबर-सुरक्षित भारत बनाने पर जोर

गृह मंत्रालय (एमएचए) के तहत पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) ने एनसीआरबी और साइबरपीस फाउंडेशन के सहयोग से कानून प्रवर्तन के लिए सीसीटीवी सॉल्यूशन पर राष्ट्रीय हैकाथॉन आयोजित करने की घोषणा की.

इस हैकाथॉन को इनोवेटर्स, स्टार्टअप्स और रिसर्च इंस्टीट्यूट को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है, ताकि वे भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्वदेशी, सिक्योर, स्केलेबल और लागत-प्रभावी सीसीटीवी सॉल्यूशन विकसित करें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

साइबर-सुरक्षित भारत बनाने में जुटा बीपीआरएंडडी

बीपीआरएंडडी अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभव के साथ साइबर-सुरक्षित भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

बीपीआरएंडडी का उद्देश्य घरेलू तकनीकी समाधानों को बढ़ावा देना है जो न केवल परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करते हैं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं.

सीसीटीवी इनोवेशन के प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान

हैकाथॉन के हिस्से के रूप में सीसीटीवी इनोवेशन के प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए चार प्रॉब्लम स्टेटमेंट रिलीज किए गए हैं. पहला; सुरक्षित और स्वदेशी सीसीटीवी हार्डवेयर और सिस्टम का विकास, दूसरा; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट वीडियो एनालिटिक्स का इंटीग्रेशन, तीसरा; सीसीटीवी नेटवर्क में साइबर सिक्योरिटी को मजबूत बनाना, चौथा; किफायती और कुशल निगरानी सॉल्यूशन को डिजाइन करना.

हैकाथॉन का ग्रैंड फिनाले जून 2025 के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा, जहां टॉप तीन एंट्री को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

चुनिंदा एंट्रीज को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे

इसके अलावा, असाधारण और रचनात्मकता का प्रदर्शन करने वाली चुनिंदा एंट्रीज को पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे. टॉप एंट्री को 5 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि दूसरी और तीसरी एंट्री को क्रमशः 3 लाख रुपए और 1 लाख रुपए मिलेंगे.

हैकाथॉन एनसीआरबी की सहायता से आयोजित किया जा रहा है और साइबरपीस फाउंडेशन द्वारा तकनीकी सहायता प्रदान की जा रही है.

हैकाथॉन से प्राप्त विजयी समाधानों से पुलिसिंग में पारदर्शिता, जवाबदेही और परिचालन दक्षता बढ़ाने में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभाने की उम्मीद है.

आईएएनएस

Recent Posts

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

9 seconds ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

14 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

23 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

47 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

54 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

57 minutes ago