सुप्रीम कोर्ट.
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव का मामला देश के सबसे बड़ी अदालत पहुच चुका है. एससीबीए अध्यक्ष पद के दावेदार डॉक्टर आदिश अगरवल्ला ने मेंशनिंग की है. जिसपर जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अगर हम चुनाव में अनियमितता पाएंगे तो हम चुनाव को रद्द कर देंगे.
जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हमें चुनाव रद्द करने का अधिकार है. डॉक्टर आदिश अगरवल्ला ने अपनी अर्जी में एससीबीए चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाया है. अर्जी में चुनाव नतीजों पर रोक लगाने की मांग की गई है.
सुनवाई के दौरान आदिश अगरवल्ला ने कहा कि मतदान किए गए मतों से200 अधिक मत थे, उन्होंने इंतजार नहीं किया. जिसपर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि विशेष पीठ का इंतजार करें. पता करें कि जस्टिस विश्वनाथन कब बैठते है. मैं उस हफ्ते सुनवाई करूँगा, आज सुनवाई नही करने से कोई आसमान नही गिर जाएगा.
कोर्ट ने अगरवल्ला को अर्जी दाखिल कर दूसरे पक्ष को देने को कहा है. बता दें कि एससीबीए चुनाव में वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है. विकास सिंह चौथी बार एससीबीए के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं.
उन्होने वरिष्ठ वकील प्रदीप राय और डॉक्टर आदिश अगरवल्ला को हरा कर जीता है. इससे पहले विकास सिंह 2022-2023, 2017-2018 और 2021-2022 में अध्यक्ष पद पर चुने जा चुके है. वही वरिष्ठ वकील राहुल कौशिक ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है, प्रज्ञा बघेल मानद सचिव चुनी गई है और विक्रांत यादव को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वार्चित किया गया है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली की अदालत ने 26 साल लंबित संपत्ति विवाद पर फैसला सुनाया, न्याय प्रणाली की जिम्मेदारी जताई
-भारत एक्सप्रेस
CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…
Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…
PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…
Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…
India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…