देश

मोदी सरकार ने कर्नाटक और महाराष्ट्र आपदा राहत के लिए ₹1,950.80 करोड़ की राशि स्वीकृत की, गृह मंत्री अमित शाह ने बताया

कर्नाटक और महाराष्ट्र को 1,950.80 करोड़ रुपए जारी करने के साथ ही, मोदी सरकार ने 2025-26 के दौरान एसडीआरएफ के तहत 27 राज्यों को 13,603.20 करोड़ रुपए और एनडीआरएफ के तहत 15 राज्यों को 2,189.28 करोड़ रुपए जारी किए हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2025-26 के लिए कर्नाटक और महाराष्ट्र को एसडीआरएफ के केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 1,950.80 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि जारी करने को मंजूरी दे दी है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि कुल 1,950.80 करोड़ रुपए में से, कर्नाटक के लिए 384.40 करोड़ रुपए और महाराष्ट्र के लिए 1,566.40 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं ताकि इन राज्यों को इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अत्यधिक भारी वर्षा और बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत सहायता प्रदान करने में मदद मिल सके.

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार आपदा और उसके बाद की स्थिति में लोगों के साथ खड़ी है. आज, कर्नाटक और महाराष्ट्र को एसडीआरएफ के केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 1950.80 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि जारी करने को मंजूरी दे दी गई. इस राशि का उपयोग इस वर्ष भारी वर्षा और बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत सहायता प्रदान करने के लिए किया जाएगा.

इस वर्ष, मोदी सरकार ने एसडीआरएफ के तहत 27 राज्यों को 13,603.20 करोड़ रुपए और एनडीआरएफ के तहत 15 राज्यों को 2189.28 करोड़ रुपए जारी किए. इसके अलावा, राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (एसडीएमएफ) से 21 राज्यों को 4,571.30 करोड़ रुपए और राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (एनडीएमएफ) से नौ राज्यों को 372.09 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं.

मोदी सरकार ने बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से प्रभावित सभी राज्यों को आवश्यक एनडीआरएफ टीमों, सेना टीमों और वायु सेना की तैनाती सहित सभी रसद सहायता भी प्रदान की है. इस वर्ष मानसून के दौरान, बचाव और राहत कार्यों के लिए 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में एनडीआरएफ की अधिकतम 199 टीमों की तैनाती की गई थी.

इस महीने की शुरुआत में, गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाली उच्च-स्तरीय समिति (एचएलसी) ने 2024 के दौरान बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित असम और गुजरात को 707.97 करोड़ रुपए की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी थी. एक बयान में कहा गया है कि यह केंद्रीय सहायता राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से प्रदान की गई है, जो राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) में उपलब्ध वर्ष के प्रारंभिक शेष के 50 प्रतिशत के समायोजन के अधीन है.

कुल 707.97 करोड़ रुपए में से, असम के लिए 313.69 करोड़ रुपए और गुजरात के लिए 394.28 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए. उच्च स्तरीय समिति ने अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए एनडीआरएफ के अंतर्गत हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान को 903.67 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए.

PM मोदी द्वारा नवी मुंबई में गोल्ड लाइन मेट्रो का उद्घाटन, इससे महाराष्ट्र के विकास को मिली रफ्तार

आईएएनएस

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

23 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

38 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

48 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

56 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

1 hour ago