देश

देश की राजनीति के सबसे बड़े कोढ़ हैं राहुल गांधी, वो सियासत को सिर्फ मनोरंजन समझते हैं: मंत्री गिरिराज सिंह

Giriraj Singh Vs Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं. अहमदाबाद में उन्होंने कल कहा कि हम यहां भाजपा की सरकार तोड़ देंगे. भाजपा को अयोध्या की तरह गुजरात में भी इंडिया अलायंस से करारी शिकस्त मिलेगी.

राहुल गांधी के इस दावे पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अभी कहा, ”सोनिया गांधी के बेटे राहुल इस देश की राजनीति के सबसे बड़े कोढ़ हैं. ये लोग सियासत को सिर्फ मनोरंजन समझते हैं. जबकि, नरेंद्र मोदी देश को अपनी कर्मभूमि मानते हैं.”

फैजाबाद लोकसभा सीट को लेकर ये बोले थे राहुल

बीते रोज राहुल गांधी ने गुजरात में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राम मंदिर पुनर्निर्माण के लिए शुरू किए गए आंदोलन के खिलाफ बयान दिया था. राहुल ने कहा कि हमारे इंडिया अलायंस ने अयोध्‍या में भाजपा नेता आडवानी द्वारा शुरू किए गए राम मंदिर आंदोलन को हरा दिया, और अब अगले चुनाव में गुजरात में भी भाजपा का यही हश्र होगा.’ बता दें कि अप्रैल-मई-जून में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को यूपी में फैजाबाद संसदीय सीट पर बड़ा झटका लगा था, जहां इंडिया अलायंस की सहयोगी सपा ने जीत दर्ज की थी. सपा नेता अवधेश प्रसाद ने भाजपा के प्रत्याशी लल्लू सिंह को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. इसी जीत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब भाजपा पर तंज कस रहे हैं.

गुजरात चुनाव में कांग्रेस को मिली थी करारी हार

अगर बात गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 की करें तो, राज्य की 182 सीटों में से भाजपा के खाते में 156 सीटें आईं थी और वो प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल रही. कांग्रेस को सिर्फ 17 सीटों पर ही जीत मिली. वहीं, आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर ही सिमट गई, जबकि अन्य के खाते में 4 सीटें आई थी. अब राहुल कह रहे हैं कि इस बार कांग्रेस भाजपा को हरा देगी.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

9 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

9 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

21 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

26 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

32 minutes ago