देश

पीएम मोदी से मिलीं कनाडा की विदेश मंत्री; व्यापार, कृषि और एनर्जी में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से सोमवार को मुलाकात की. इसमें दोनों देश के बीच व्यापार, टेक्नोलॉजी, एनर्जी, कृषि और पारस्परिक विकास और समृद्धि के लिए लोगों के बीच आदान-प्रदान में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई. इस बैठक की जानकारी शेयर करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,”कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद आपका स्वागत है. उनके साथ दोनों देश के बीच व्यापार, टेक्नोलॉजी, एनर्जी, कृषि और पारस्परिक विकास और समृद्धि के लिए लोगों के बीच आदान-प्रदान में सहयोग बढ़ाने के रास्तों पर चर्चा की गई.”

भारत-कनाडा संबंधों में मजबूती

अनीता आनंद ने इस बैठक के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने आज सुबह नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस गर्मी में जी7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की प्रधानमंत्री मोदी से हुई मुलाकात के बाद, कनाडा और भारत अपने देशों के बीच संबंधों को मजबूत कर रहे हैं, साथ ही कानून प्रवर्तन और सुरक्षा संवाद को बनाए रखते हुए और अपने आर्थिक संबंधों का विस्तार कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त, विज्ञान भवन में कनाडा की विदेश मंत्री ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से भी बातचीत की.

सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा तय

बैठक की जानकारी देते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देशों के बीच लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जानकर मुझे बहुत खुशी हुई. हमारी चर्चा एनर्जी, टेक्नोलॉजी और फूड सिक्योरिटी के क्षेत्र में सहयोग पर केंद्रित रही. साथ ही, विश्वास और सम्मान पर आधारित पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंधों को पुनर्जीवित करने के लिए भारत की तत्परता पर भी जोर दिया गया.

इससे पहले, भारत के विदेशी मंत्री एस जयशंकर से भी उनकी मुलाकात हुई और इसके बाद एक साझा बयान जारी भी किया गया. बयान में कहा गया कि दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर रोडमेप तैयार किया गया. दोनों मंत्रियों ने कहा कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता एवं तनाव के समय में मजबूत साझेदारी जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Donald Trump ने इज़रायली संसद में दी 65 मिनट की स्‍पीच, कहा- नेतन्याहू ‘महान देशभक्त’ हैं, मैंने 8 महीनों में रुकवाईं 8 लड़ाइयां

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

9 minutes ago

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

45 minutes ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

1 hour ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

2 hours ago