Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना की जानकारी मिली, जिसने पूरे शहर को हिला दिया. पालवास रोड स्थित अनिरुद्ध रेजिडेंसी में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतकों में एक महिला और उसके चार मासूम बच्चे शामिल हैं.
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर जब अंदर प्रवेश किया, तो चारों ओर दुर्गंध और भयावह दृश्य था. पुलिस को फ्लैट में महिला और चार बच्चों के शव मिले. पुलिस की जांच में यह सामने आया कि मृतका का नाम किरण उर्फ पिंकी चौधरी है, जिसने अपने चार बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या की.
बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से कुछ समय से अनबन चल रही थी. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यही आत्महत्या की मुख्य वजह मानी जा रही है. पड़ोसियों की मानें तो, यह परिवार पिछले कई दिनों से घर के बाहर दिखाई नहीं दे रहा था. जब फ्लैट से दुर्गंध आने लगी, तो बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पर जब पुलिस पहुंची और दरवाजा खोला, तो अंदर सभी के शव मिले.
सीकर ग्रामीण सीओ सुरेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हमें अनिरुद्ध रेजिडेंसी से सूचना मिली कि एक फ्लैट से बदबू आ रही है. दरवाजा लंबे समय से बंद था. जब टीम मौके पर पहुंची, तो अंदर महिला और चार बच्चों के शव मिले. एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और जांच जारी है.
फ्लैट के अंदर फैली दुर्गंध के कारण पुलिस को अंदर प्रवेश करने में भी कठिनाई हुई. टीम ने इत्र और अगरबत्ती का प्रयोग कर कमरे में प्रवेश किया. प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ कि महिला ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…
भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…
रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…
Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…