देश

RJD On Mohan Bhagwat: सरकार से जातिगत जनगणना के लिए कहें मोहन भागवत, संघ प्रमुख के बयान पर RJD का पलटवार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा आरक्षण का समर्थन किए जाने के एक दिन बाद राष्ट्रीय जनता दल नेता और सांसद मनोज झा ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें (मोहन भागवत) सरकार से जाति आधारित जनगणना को लेकर सहमत होने के लिए कहना चाहिए.

आरएसएस चीफ के बयान पर आरजेडी सांसद की टिप्पणी

भागवत ने बुधवार को कहा था, आरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए जब तक भेदभाव बना हुआ है। संविधान में प्रदत्त आरक्षण का हम संघवाले पूरा समर्थन करते हैं.’’राजद नेता ने कहा, “वे आरएसएस के पूर्व प्रमुख एमएस गोलवरकर के अनुयायी हैं, लेकिन मुझे खुशी है कि उन्होंने कम से कम संविधान के अनुसार सोचना शुरू कर दिया है.” उन्होंने आरएसएस का जिक्र करते हुए कहा, “वे खुद को सामाजिक संगठन कहते हैं, लेकिन वे एक राजनीतिक संगठन हैं और वे सरकार चलाते हैं. आप जाति आधारित जनगणना पर चुप क्यों हैं?

“सरकार को जाति आधारित जनगणना के लिए सहमत करें”

सासंद मनोज झा ने कहा कि आरएसएस प्रमुख भागवत को सरकार से जाति आधारित जनगणना कराने के लिए कहना चाहिए. उन्होंने कहा, “सरकार से कहें कि वह जाति आधारित जनगणना के लिए सहमत हो. नहीं तो ये माना जाएगा कि आपने जो कहा है वह सिर्फ खबरों में बने रहने के लिए जुबानी जमाखर्च है. कांग्रेस, जनता दल यूनाइटेड, राजद और समाजवादी पार्टी सहित कई विपक्षी दलों ने जाति आधारित जनगणना कराने का समर्थन किया है.

यह भी पढ़ें- ASEAN Summit: “मोदी-मोदी और वंदे मातरम” के नारे से गूंजा जकार्ता, PM Modi ने राष्ट्रपति जोको विडोडो का जताया आभार

बता दें कि मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि आरएसएस संविधान में दिए गए आरक्षण का हमेशा से समर्थन करता रहा है और आगे भी करता रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago