कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई
Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र चल रहा है. इस दौरान आज से पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही है. सदन में विपक्ष सरकार पर सवालों के बम फेंक रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन पर सदन के सामने अपनी बात रखी. इसके बाद लोकसभा में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार से तीखे सवाल किए हैं. उन्होंने कहा कि हम सरकार के दुश्मन नहीं हैं, लेकिन सच्चाई सामने आनी चाहिए. गोगोई ने सवाल किया कि सीजफायर क्यों हुआ और पहले 21 टारगेट चुने गए थे और फिर नौ क्यों हुए?
लोकसभा में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पुलवामा हमले के बाद की गई सैन्य कार्रवाई पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण के बाद अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान घुटने टेकने के लिए तैयार था, तो आप क्यों रुके? आप क्यों झुके? किसके सामने आपने सरेंडर किया? गोगोई ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा है कि उन्होंने जंग रुकवाई और पांच-छह जेट गिरे हैं. आप हमें बताइये की कितने जेट गिरे हैं?
गोगोई ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि पाकिस्तान को चीन से कितना समर्थन मिल रहा है. उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह के बयान का हवाला दिया कि पाकिस्तान के पीछे चीन पूरी तरह से समर्थन कर रहा था. गोगोई ने कहा कि वे राजनाथ सिंह और पीएम मोदी से सच्चाई जानना चाहते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने सरकार से सख्त सवाल करते हुए पूंछा की पीओके आज नहीं लेंगे तो कब लेंगे? उन्होंने सीडीएस के बयान पर भी सवाल उठाया जिसमें उन्होंने कहा था कि लड़ाकू जहाज रेंज में नहीं जा सकते थे.
ये भी पढें: देश की दिग्गज आईटी कंपनी TCS 12,000 से ज्यादा कर्मचारियों नौकरी से निकालेगी, AI है वजह
गोगोई ने कहा कि राजनाथ सिंह ने सैनिकों की बात तो की, लेकिन उन्होंने दहशतगर्दों की मंशा का जिक्र नहीं किया. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों की सराहना की जिन्होंने पर्यटकों की मदद की और देश भर के लोगों ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को धन्यवाद कहा. गोगोई ने कहा कि सभी विपक्षी दलों ने एकजुट होकर कहा कि वे सरकार का साथ देंगे, लेकिन वे जानना चाहते हैं कि 100 दिन गुजर गए, लेकिन 5 दहशतगर्दों को सरकार पकड़ नहीं पाई. रक्षा मंत्री ने नहीं बताया कि पुलवामा में आतंकी कैसे आए और 5 दहशतगर्दों ने 26 पर्यटकों को कैसे मार दिया.
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…
Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 में 1880 से चली आ रही परंपरा के…
कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…