देश

मानसून सत्र का पहला हफ्ता हंगामे की भेंट! न प्रश्नकाल चला न शून्यकाल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

Monsoon Session Parliament Disruption: संसद के मानसून सत्र का पहला सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ गया. इस पूरे सप्ताह में एक भी दिन राज्यसभा व लोकसभा में न तो प्रश्नकाल चल सका और न ही शून्यकाल की कोई कार्यवाही हुई. शुक्रवार को भी दोनों सदनों में यही स्थिति बनी रही और लोकसभा व राज्यसभा दोनों में प्रश्नकाल की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई.

इसी बीच विपक्ष ने फिर दोहराया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक विपक्षी सांसद चर्चा नहीं करेंगे. शुक्रवार को हुए हंगामे के कारण पहले लोकसभा में प्रश्न काल नहीं चल सका और फिर राज्यसभा में भी यही स्थिति बनी रही.

सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद लोकसभा व राज्यसभा में शोर व हंगामे के कारण कार्यवाही पहले 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी. इसके बाद, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई.

राहुल गांधी ने भी की इस्तीफे की मांग

इस बीच सदन से बाहर आए विपक्षी सांसदों केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होने के बाद ही सदन में चर्चा होगी.

वहीं, शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे ही अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शोर-शराबा बढ़ गया. मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की. वह जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों व उन पर हुई कार्रवाई पर बोल रहे थे.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े रहे खड़गे

हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. 12 बजे सदन की कार्यवाही पुन: शुरू होने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए व सदन में सरकार को इस विषय पर बयान देना चाहिए. इस दौरान सदन में फिर से हंगामा शुरू हो गया और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

ये भी पढ़ें- कौन हैं ये 30 दंगाई? बेगूसराय पुलिस ने जनता से मांगी पहचान, हिंसा पर बड़ा एक्शन

लोकसभा में भी कार्यवाही शुरू होते ही वहां भी विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे. कई सांसद अपनी सीटों से उठकर आगे आ गए, जिसके चलते सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी. लगातार व्यवधान के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. कुछ ऐसी ही स्थिति राज्यसभा में भी रही. यहां लगातार जारी गतिरोध को देखते हुए राज्यसभा की कार्यवाही भी एक बार फिर स्थगित कर दी गई. मानसून सत्र के दौरान लगातार पूरे सप्ताह हंगामे के कारण प्रश्नकाल, शून्यकाल और अन्य विधायी कार्य प्रभावित रहे.

(आईएएनएस के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

17 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

1 hour ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

3 hours ago