देश

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत दौरे पर आए अमेरिका के मोंटाना राज्य के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की है. एक ट्रेड मिशन के सिलसिले में भारत पहुंचे जियानफोर्टे ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व न सिर्फ भारत के लिए अहम है, बल्कि दुनिया के दूसरे देशों के लिए भी एक उदाहरण पेश कर रहा है.

पत्रकारों से बातचीत में मोंटाना के गवर्नर ने प्रधानमंत्री मोदी को संवैधानिक पद पर 25 साल पूरे करने पर बधाई भी दी. उन्होंने कहा कि इस लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान पीएम मोदी ने भारत के विकास और वैश्विक स्तर पर देश की भूमिका को मजबूत करने पर लगातार जोर दिया है.

जियानफोर्टे ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर लिखी किताब ‘पावर विदिन’ का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हाल ही में यह किताब पढ़ी है. उनके मुताबिक, इसमें भारत के उस सफर को सामने रखा गया है, जिसमें देश ने कई मुश्किल दौर से निकलते हुए खुद को एक बड़ी तकनीकी ताकत के तौर पर स्थापित किया.

मोंटाना के गवर्नर ने कहा कि भारत की खास बात यह है कि उसने अपनी कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की बुनियाद को कायम रखते हुए आधुनिक तकनीक और नई क्षमताओं को भी अपनाया. उनके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने पहले देश के भीतर विकास और बेहतर शासन पर ध्यान दिया और उसके बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की भूमिका को मजबूत करने की दिशा में काम किया.

उन्होंने कहा कि इतिहास पर नजर डालने से भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को समझा जा सकता है. जियानफोर्टे के मुताबिक, मोदी ने अपने सिद्धांतों को बनाए रखते हुए नेतृत्व किया और पहले भारत में बदलाव पर ध्यान दिया, फिर दुनिया के साथ भारत की भागीदारी को आगे बढ़ाया.

G20 में भारत की भूमिका का भी किया जिक्र

भारत की वैश्विक भूमिका की चर्चा करते हुए जियानफोर्टे ने G20 जैसे मंचों पर प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका को भी उल्लेखनीय बताया. उन्होंने कहा कि किसी भी देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने से पहले घरेलू स्तर पर अपनी व्यवस्थाओं को मजबूत करना जरूरी होता है.

मोंटाना के गवर्नर के मुताबिक, भारत ने इसी दिशा में काम किया और घरेलू विकास के साथ-साथ वैश्विक मंच पर भी अपनी भागीदारी बढ़ाई.

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर क्या बोले?

भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते को लेकर पूछे गए सवाल पर जियानफोर्टे ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार निष्पक्ष और पारस्परिक आधार पर होना चाहिए. उन्होंने खास तौर पर किसानों के हितों का जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि भारत अपने किसानों को काफी महत्व देता है और अमेरिका में भी किसानों के हित महत्वपूर्ण हैं. ऐसे में दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को आगे बढ़ाते समय कृषि क्षेत्र से जुड़े हितों को ध्यान में रखना जरूरी होगा.

मोंटाना में भारत के लिए दलहन की खरीद में समय-समय पर आने वाले उतार-चढ़ाव पर भी उन्होंने बात की. जियानफोर्टे ने कहा कि उनका राज्य भारत के साथ लंबे समय तक चलने वाले कारोबारी रिश्ते चाहता है. उनके अनुसार, अगर दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता होता है, तो इससे आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने में मदद मिल सकती है.

भारतीय पायलट की बहादुरी की भी तारीफ

इंटरव्यू के दौरान भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी का मुद्दा भी सामने आया. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पायलट की बहादुरी को मान्यता देने और संबंधित घटना को आतंकवादी कृत्य के रूप में वर्णित करने को लेकर एक प्रस्ताव पेश किया गया है.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जियानफोर्टे ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस ने भारतीय पायलट की बहादुरी को मान्यता देकर सही कदम उठाया है. उन्होंने बताया कि जब को-पायलट ने पायलट पर हमला किया, उस वक्त विमान में मौजूद सभी यात्रियों की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी पायलट के हाथों में थी.

जियानफोर्टे के मुताबिक, पायलट ने मुश्किल हालात में खुद को संभाला और हमलावर से निपटने का साहस दिखाया. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से विमान में मौजूद लोगों की जान बचाने में मदद मिली.

यह भी पढ़ें: गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

3 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

5 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

8 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

18 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

18 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

19 minutes ago