प्रशांत कुमार
Prashant Kishor In Nwada: नवादा/अमन: बिहार की राजनीति में लगातार सक्रिय जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बुधवार को नवादा पहुंचे. उन्होंने आगामी पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राज्य की एनडीए सरकार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर तीखे राजनीतिक हमले किए. प्रशांत किशोर ने बेरोजगारी, पलायन और राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया.
केंद्र और राज्य सरकार के ‘विकसित भारत’ अभियानों पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आज बिहार का एक बड़ा हिस्सा भीषण बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है और लाखों लोग बेहाल हैं, जबकि दूसरी तरफ उत्सव के नाम पर दीया जलाया जा रहा है.
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर राज्य की जनता ही समस्याओं के दलदल में फंसी है, तो यह विकास का ढोंग किसके लिए किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि आज हालात यह हैं कि कई इलाकों से खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीरें तक गायब होने लगी हैं.
युवाओं के पलायन और बेरोजगारी के मुद्दे पर बोलते हुए PK ने कहा कि बिहार के नौजवानों को आज भी रोजगार के लिए दूसरे राज्यों की ओर भटकना पड़ रहा है, लेकिन सरकार सिर्फ कागजी और बड़े-बड़े दावे करने में व्यस्त है. उन्होंने कहा कि जनता अब सब कुछ समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में इन नाकामियों का पूरा हिसाब लेगी.
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने क्या कहा और क्या किया, यह जनता से छिपा नहीं है.
ये भी पढ़ें: मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?
मोकामा विधायक अनंत सिंह द्वारा जन सुराज को समर्थन दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति या नेता पार्टी के साथ जुड़ना चाहता है और समर्थन देना चाहता है, तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है. जन सुराज सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है. प्रशांत किशोर के इन तीखे तेवरों ने नवादा समेत पूरे बिहार की सियासी सरगर्मी को और तेज कर दिया है.
Tehri Garhwal Bus Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास यात्रियों से…
Aaj Ka Panchang: आज 17 नवंबर को गोपाष्टमी मनाई जा रही है. जानें गायों की…
Aaj Ka Rashifal: 17 नवंबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या लेकर…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने तारली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट पर बयान जारी कर स्पष्ट किया…
देशभर के रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने रेल…
गुजरात के 'अनंत अनादि वडनगर पुरातात्विक अनुभवात्मक संग्रहालय' ने बर्लिन में प्रतिष्ठित 'रेड डॉट: बेस्ट…