देश

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: प्रशांत त्यागी/दिल्ली: दीपावली और महापर्व छठ के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने व्यापक स्तर पर कमर कस ली है.

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने जानकारी दी है कि इस फेस्टिव सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए 5 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इसके अलावा जरूरत के हिसाब से ‘ऑन डिमांड’ ट्रेनें भी चलाई जाएंगी और नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं.

भीड़ के लिए खास इंतजाम (Indian Railway crowd management)

राजधानी दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के अत्यधिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए विशेष बुनियादी ढांचे तैयार किए गए हैं. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा होल्डिंग एरिया पहले से ही तैयार है और यात्रियों की आवाजाही को और सुगम बनाने के लिए एक अतिरिक्त मिनी होल्डिंग एरिया भी बनाया जा रहा है.

इसके अलावा, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर भी नया होल्डिंग एरिया अक्टूबर के मध्य तक शुरू होने की उम्मीद है. यात्रियों की सहायता के लिए ‘मैं हेल्प यू’ काउंटर और मोबाइल टिकटिंग को भी बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है.

दिल्ली से 3 रूटों पर विशेष फोकस (Indian Railway Diwali Chhath special trains)

रेलवे की यह तैयारी सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब के लुधियाना, जालंधर, अमृतसर के साथ-साथ अंबाला और चंडीगढ़ जैसे स्टेशनों पर भी अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जहाँ से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर रुख करते हैं.

ये भी पढ़ें: जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, लखनऊ और वाराणसी जैसे जंक्शनों पर भी सुरक्षा और सुविधाओं को चाक-चौबंद किया गया है ताकि यात्रियों को स्टेशन परिसर में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

5 हजार ट्रेनों का प्लान (Indian Railway Diwali Chhath Plan)

त्योहारों के समय ट्रेनों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची (Waiting List) की समस्या से निपटने के लिए रेलवे का यह कदम सराहनीय है. 5 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन, अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था और स्टेशनों पर बनाए गए आधुनिक होल्डिंग एरिया से इस बार यात्रियों का सफर काफी हद तक सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद है. हालांकि, त्योहार के दिनों में सुचारू संचालन के लिए यात्रियों का सहयोग भी उतना ही आवश्यक होगा.

प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली

Recent Posts

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

8 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

21 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

23 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

26 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

36 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

36 minutes ago