देश

Morbi Brigde Hadsa: 135 मौतों के आरोपी को लड्डुओं से तौल कर किया गया सम्मानित, आयोजकों ने दी सफाई

गुजरात के मोरबी में दो साल पहले हुए पुल हादसे के आरोपी को पाटीदार समुदाय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया, जिसको लेकर अब लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं. आरोपित उद्योगपति जयसुख पटेल को लड्डुओं से तौला गया था. शुक्रवार (14 नवंबर) को मोरबी शहर के बाहरी इलाके में कडवा पाटीदार कन्या केलवानी मंडल द्वारा समारोह आयोजित किया गया था.

लड्डुओं से तौला गया

कार्यक्रम का आयोजन उमा संस्कारधाम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर किया गया था, जिसमें जयसुख पटेल को तराजू के एक पलड़े पर बैठाकर दूसरे पलड़े पर लड्डू रखकर तौला गया था. इतना ही नहीं, आयोजकों ने बताया था कि इन लड्डुओं को 60 हजार डिब्बों में पैक करके पाटीदार समाज में वितरित किया जाएगा.

आयोजकों ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद कार्यक्रम के आयोजकों ने सफाई देते हुए कहा कि जमानत पर जेल से बाहर आए मोरबी पुल हादसे के आरोपी जयसुख पटेल को अजंता समूह की स्थापना करने वाले उनके पिता उद्योगपति ओआर पटेल के बेटे के तौर पर सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें- भारत ने किया Hypersonic Missile का सफल परीक्षण, लंबी दूरी तक हथियार ले जाने में सक्षम

मामला सामने आने के बाद मोरबी हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले संघ के सदस्य नरेंद्र परमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि “मोरबी सस्पेंशन ब्रिज ढहने के मामले में मुख्य आरोपी को इस तरह सम्मानित होते देखना हमारे लिए दुख की बात है.”

135 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि मोरबी में 30 अक्टूबर 2022 को पुल टूटने से 135 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. मच्छू नदी पर ब्रिटिश काल के इस सस्पेंशन ब्रिज का संचालन और रखरखाव का जिम्मा जयसुख पटेल की कंपनी ओरेवा ग्रुप के पास था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

2 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

3 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

11 minutes ago

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…

20 minutes ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

20 minutes ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

27 minutes ago