MP Crime:मुरैना/यूनिस खान मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. निरार थाना क्षेत्र के बलालपुर गांव में मामूली विवाद के बाद दबंगों ने एक महिला को पेड़ से बांधकर चार घंटे तक बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई.
मुरैना के निरार थाना क्षेत्र के बलालपुर गांव में कचरा और गोबर डालने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां लगभग आधा दर्जन दबंगों ने सीमा नाम की महिला को 4 घंटे तक पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से लहूलुहान कर दिया. मां को बचाने पहुंचे बेटे रंजीत को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा और गिड़गिड़ाते परिजनों की एक न सुनते हुए महिला को बेहोश होने तक मारते रहे. किसी ग्रामीण की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने महिला को बंधन मुक्त कराया और 31 जुलाई की इस हैवानियत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.
मुरैना जिले के निरार थाना क्षेत्र स्थित बलालपुर गांव में गोबर और कूड़ा फेंकने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के दबंगों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. उन्होंने सीमा नाम की महिला को पकड़कर जबरन पेड़ से बांध दिया और लाठी-डंडों से उस पर टूट पड़े. पीड़ित महिला का परिवार दबंगों के सामने अपनी जान की भीख मांगता रहा और गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा.
दबंगों का कहर यहीं नहीं रुका, जब पीड़ित महिला का बेटा रंजीत कुशवाह अपनी मां को बचाने के लिए दौड़ा, तो आरोपियों ने उस पर भी लाठी-डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. करीब चार घंटे तक महिला को बंधक बनाकर लगातार पीटा गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई. आरोपी पक्ष के लोगों में राजेंद्र, कमल, दीपू, महादेवी, रूमाली और नीतू समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के नाम सामने आए हैं.
घटना के दौरान जब किसी ग्रामीण ने छुपकर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, तब मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बेहोश और बंधक महिला को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया. यह दिल दहला देने वाली घटना 31 जुलाई की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की ओर से क्या वैधानिक कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी आना बाकी है.
-भारत एक्सप्रेस
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…