देश

दीवानी हुई 4 बच्चों की मां, पति ने करवाचौथ के दिन कराया प्रेमी संग विवाह

करवा चौथ पर पति अपनी पत्नी को तोहफा देते हैं, ऐसा तो आपने सुना ही होगा. लेकिन बिहार के भागलपुर में एक पति ने क्या किया, ये सुनकर आप हैरान और परेशान हो जाएंगे. भागलपुर में तो गजब हो गया. गुरुवार को एक तरफ जहां करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं निर्जला व्रत कर चलनी की ओट से चांद का दर्शन कर आशीर्वाद ले रही थीं. वहीं दूसरी ओर बिहार के भागलपुर में एक पति समाज की फिक्र किए बिना पूरे गांव के सामने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा रहा था.

भागलपुर में हुए इस ऐतिहासिक फैसले में मुखिया, सरपंच के अलावा दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. जहां न्यायिक प्रक्रिया के बाद पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करवा दी. यह महिला बांका की रहने वाली है जिसकी शादी 2012 में हुई थी. शादी के बाद उसके 4 बच्चे भी है. पर कुछ सालो बाद उसकी मुलाकात एक शख्स से हुई. जिससे उसे प्रेम हो गया. गुरुवार की शाम करवा चौथ पर उसके पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ विदा कर दिया.

4 बच्चे की मां को कैसे हुआ प्रेम?

महिला जिस गांव की रहती थी, वहां उसके प्रेमी का ननिहाल है. युवक अक्सर अपने ननिहाल आया करता था. इसी बीच दोनों को धीरे-धीरे प्यार हो गया. इसके बारे में महिला के पति को इस बात की जानकारी हुई. ऐसे में पति ने अपनी पत्नी की खुशी को देखते हुए कहा कि उसकी पत्नी जहां खुश रहेगी उसी में उसकी भी खुशी होगी. वह बच्चों को अकेले पाल लेगा. उसके चारों बच्चों की उम्र 2 से 8 साल के बीच है.

 -भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

9 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

19 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

50 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

54 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

1 hour ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

1 hour ago