देश

पिता ने 14 साल की बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला, भूत का साया होने का था वहम

अंधविश्वास का भूत इंसान के दिमाग में ऐसा चढ़ता है जिसके आगे उसे हर जगह भूत-प्रेत ही नजर आने लगते हैं.  ऐसा ही एक मामला गुजरात से सामने आया है जहां एक 14 साल की एक लड़की को भूत पकड़ने के शक के चलते पिता ने अपने ही हाथों से उसकी जान ले ली.

अक्सर  Black Magic से अपने ही घर के सदस्यों की जान लेने की खबरें अखबारों, न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया में आती रहती है.  लेकिन तंत्र-मंत्र से किसी का भूत उतारने का जो मामला गुजरात से आया है उसे सुनकर आप की रूह कांप जाएगी. एक 14 साल की नाबालिग लड़की के ऊपर भूत के साए के शक ने उसकी सांसें छीन ली. काला जादू और तंत्र-मंत्र जैसी शक्तियों से बच्ची का भूत उतारने के लिए उसके पिता और भाई ने बुरी तरह से प्रताड़ित किया. बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता और भाई ने बच्ची को 7 दिनों तक भूखा रखा. इस बीच उसे गन्ने के  खेत में रखकर उस पर बहुत अत्याचार किया गया.

लड़की के पिता ने उसके पुराने कपड़ों को आग लगा दिया. इतना ही नहीं बच्ची को 2 घंटे तक आग की तेज लपटों के सामने लिटाए रखा.  लड़की के शरीर से भूत निकालने कि बात को कहते हुए अंधविश्वास में चूर हो चुके मासूम बच्ची के पिता और भाई ने  बेरहमी से डंडे और तारों से उसकी पिटाई की. इसके बाद एक गहरा गड्ढा खोदकर बच्ची के शरीर को दफन कर दिया गया. सात दिन से भूखी-प्यासी मासूम बच्ची ने उस गड्डे में  दम तोड़ दिया.

जब बच्ची के पिता और भाई ने गड्डे खोदा तो देखा बच्ची की मौत हो चुकी है. अपने गुनाहों को छिपाने के लिए पिता ने तुरंत लड़की के शव को एक कंबल में लपेटकर प्लास्टिक में भरकर श्मशान घाट ले गए और उसे आग के हवाले कर दिया. उन्होंने सोचा था कि उनके इस ब्लैक मैजिक और भूत के शक में अपनी बच्ची की हत्या की खबर किसी को नहीं लगेगी. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. आस-पास के लोगों को उनके ऊपर कुछ शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. बच्ची के घर वालों से पूछताछ के बाद इस सनसनीखेज घटना का पर्दाफाश हुआ.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

59 seconds ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

3 minutes ago

PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…

19 minutes ago

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

30 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

40 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

50 minutes ago