देश

मोतिहारी में रची गई थी बिकरू कांड पार्टी-2 की साजिश, पहले पुलिस को बुलाया फिर…, दो कुख्यात गैंगस्टरों का एनकाउंटर

Motihari Encounter News: मोतिहारी के चकिया में हुए एनकाउंटर ने साल 2020 में उत्तर प्रदेश के कुख्यात बिकरू कांड की याद दिला दी. जहां पर गैंगस्टर विकास दुबे ने यूपी पुलिस की टीम को बुलाया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. मोतिहारी में भी गैंगस्टर कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे ने यहीं साजिश रची थी. पहले कुंदन ठाकुर ने बिहार पुलिस STF को लोकेशन देकर बुलाया और घात लगाकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी कुंदन ठाकुर और उसका सहयोगी प्रियांशु दुबे मारे गए. एनकाउंटर के दौरान बस गनीमत यह रही कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों को मार गिराया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती है.

यह पूरी घटना मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव की है. जहां पर कुंदन ठाकुर को ढूंढती हुई पुलिस उसके घर पहुंची. जहां कथित तौर पर उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया गया. जिससे कुंदन ठाकुर नाराज हो गया और पुलिस को कॉल कर अपने ठिकाने की जानकारी दी. साथ ही पुलिस को देख लेने की धमकी दी.

STF जवान श्री राम यादव

कुंदन ठाकुर ने चली विकास दुबे वाली चाल

धमकी मिलने के बाद STF सिहोरवा गांव में मौजूद अपने इनपुट को ट्रिगर किया. जहां से जानकारी मिली कि वो गांव के ही संत तिवारी के घर में ही छिपा हुआ है. यह कुंदन ठाकुर की चाल थी. इसी प्रकार की चाल कानपुर के विकास दुबे ने चली थी.

सोमवार की देर रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर पुलिस सिहोरवा गांव में संत तिवारी के घर को घेर लिया. जैसे ही STF के जवान ने गेट को खुलवाया, तभी बिजली काट दी गई. जिससे पूरे घर में अंधेरा छा गया. अभी पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते तबतक अंदर से कार्बाईन से गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू हो गई.

दोनों आरोपी मौके पर मारे गए

इस हमले ने STF को बिल्कुल कुछ भी समझने का मौका नहीं दिया. तभी एक गोली STF जवान श्री राम यादव के सीने में लग गई. जवाब में उन्होंने भी गोलियां चला दी. जिसमें कुंदन ठाकुर और प्रियांशु को गोली लग गई और उनकी वहीं पर मौत हो गई. इस मुठभेड़ में दोनों को कई गोलियां लगीं थी.

ये भी पढ़ें- सर्राफा बाजार में भूचाल! चांदी क्रैश, सोना भी गिरा; क्या मार्केट में कुछ बड़ा होने वाला है?

पुलिस ने इस दौरान 2 अन्य आरोपियों जिसमें संत तिवारी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. यह मुठभेड़ लगभग 15 मिनट चली. इस एनकाउंटर से पूरा गांव दहल गया था. लोग डर के मारे घरों में छिप गए.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

6 hours ago