Dhurandhar 2 box office collection: ‘धुरंधर 2’ के लिए दर्शकों का 103 दिन का इंतजार आज खत्म हुआ. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर-द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) ने गुरुवार (19 मार्च) को सिनेमा घरों में दमदार वापसी की है. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म के पहले पार्ट ने 839.90 करोड़ रुपये की तोबड़तोड़ कमाई की थी, जिसके बाद से मेकर्स को नए सीक्वल से काफी उम्मीदें हैं.
आज 19 मार्च को फिल्म ने रिलीज होते ही तूफान मचा दिया. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने हाल ही में रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) का ओपनिंग रिकॉर्ड महज आधे दिन की कमाई से तोड़ दिया. बता दें कि 2026 में गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन में 32.10 करोड़ की कमाई की थी. रिपोर्टस के मुताबिक, धुरंधर 2 ने अपने आधे दिन में ही 33 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग इतनी जबरदस्त रही कि कई रिकॉर्ड टूटने लगे. फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस कमाई कर ली थी. इसी वजह से पहले दिन 100 करोड़ रुपये तक की कमाई की उम्मीद जताई जा रही है. गुरुवार दोपहर तक के आंकड़े भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं.
रिलीज से एक दिन पहले, बुधवार को हुए प्रीव्यू शो से फिल्म ने 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे. यानी अब तक, प्रीव्यू मिलाकर ‘धुरंधर 2’ करीब 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.
ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 में मोदी की एंट्री! प्रधानमंत्री के भाषणों ने थियेटर्स में मचाया धमाल, जानें फैंस क्यों बोल पड़े ‘रियल हीरो’?
फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. पॉजिटिव रिव्यू और लोगों की तारीफ के कारण टिकटों की बुकिंग तेजी से बढ़ रही है. खासकर शाम और रात के शो में भारी भीड़ देखने को मिल सकती है. आधे दिन में ही ‘धुरंधर 2’ साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि ये फिल्म आगे और कितने रिकॉर्ड तोड़ती है.
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…