देश

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खेली होली और गाया फाग गीत, कहा-उत्सवों का आनंद बना रहे

Bhopal: देश भर में आज खूब धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है. हर कोई गुलाल लगाकार और मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को होली की बधाइयां दे रहा है. वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होली पर फाग गीत गाते नजर आए. शिवराज सिंह चौहान अपने आवास पर होली खेल रहे थे.

हारमोनियम बजाते हुए जब गाया फाग गीत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब हारमोनियम बजाते हुए फाग गीत गाया तो हर कोई देखता और सुनता ही रह गया. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ होली खेलने वालों की काफी भीड़ थी. जब मुख्यमंत्री हारमोनियम बजाते हुए गा रहे थे वही एक युवक माइक पकड़े हुए खड़ा था.

मुख्यमंत्री ने होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों का त्योहार है होली मस्ती का त्यौहार है  मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है उसी तरह मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि जनता का जीवन भी रंगों से भर जाए.

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ की

इसके अलावा उन्होंने अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ की. मुख्यमंत्री जब होली की शुभकामना संदेश दे रहे थे तभी एक सवाल के जवाब में उन्होंने अभी कहा की आगामी साल में पड़ने वाली होली भी वह मुख्यमंत्री निवास में ही मनाएंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं संदेश देते हुए यह भी कहा कि होली यानि उत्साह, उमंग और उल्लास.. होली यानि रंग, गुलाल, स्नेह और प्यार.. होली यानि खुशियों का त्योहार.. सबके जीवन में खुशियों का रंग घुले, प्रेम की अमृत वर्षा हो और हँसते-मुस्कुराते उत्सवों का आनंद बना रहे. रंगोत्सव शुभ हो.

 

 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मनाई भुवनेश्वर में होली, कहा- देश नई ऊंचाई की ओर बढ़ रहा 

तमाम नेताओं ने देशवासियों  को दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, यूपा के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा तमाम  नेताएं ने प्रदेश एवं देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं. बिहार के मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है. होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिन्दगी में खुशियों का नया रंग लेकर आयेगा. यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है.

Rohit Rai

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

5 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

6 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

7 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

8 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

8 hours ago