देश

UP News: शब-ए-बारात पर रोशन हुए कब्रिस्तान, अपने अजीजों की कब्र पर लोगों ने पढ़ा फातिहा

Lucknow: शब-ए-बारात पर लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी कब्रिस्तान रोशन हुए. मुस्लिम समुदाय ने अपने अजीजों की कब्र पर फातिहा पढ़ा और गुनाहों से माफी के लिए रात भर इबादत की.

बता दें कि कोरोना की वजह से गत दो सालों से लोग अपनों की कब्र नहीं सजा पा रहे थे, जबकि इस बार स्थिति ठीक होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपनों की कब्रों पर पहुंचे और उन्हें रोशन किया. लखनऊ के तमाम इलाकों में मौजूद कब्रों पर बड़ी संख्या में दोपहर से ही लोग कब्रों पर पहुंचने लगे थे और देर रात के बाद बुधवार की दोपहर तक भी ये सिलसिला जारी रहा. चौक स्थित इमामबाड़ा, इमामबाड़ा के आलावा तालकटोरा सहित अन्य सभी कब्रिस्तान पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.

होली और शबे-बारात एक साथ होने के कारण मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा था कि हम सभी एक मिश्रित समाज में रहते हैं हम गंगा जमुनी तहज़ीब के पैरोकार हैं. हम सभी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का पालन करते हैं. हमें इस बार भी समझदारी से काम लेने की जरूरत है और अपने कार्यों से साबित करना है कि हम सभी शांतिप्रिय और कानून का पालन करने वाले हैं. उन्होंने मुसलमानों से शाम को कब्रिस्तान जाने की भी अपील की थी. ताकि किसी को होली खेलने में दिक्कत न हो और दोनों ही धर्मों के त्योहारों का सम्मान हो सके.

पढ़ें इसे भी- Holi In UP: मथुरा, वृंदावन से लेकर काशी और अयोध्या तक जमकर चल रहा है रंग, भगवान संघ भक्त खेल रहे हैं होली, देखें वीडियो

शबे-बारात को लेकर मान्यता है कि रहमत की इस रात में अल्लाह पाक कब्र के सभी मुर्दों को आजाद कर देता है. मस्जिदों और कब्रिस्तानों में इस दिन मुस्लिम लोग अपने पूर्वजों को याद करने के लिए पहुंचते हैं.

शब-ए-बारात के दिन इस दुनिया को छोड़कर जा चुके लोगों की कब्रों पर उनके प्रियजनों द्वारा रोशनी की जाती है और दुआ मांगी जाती है. बता दें कि गुलाब जामुन सहित मिठाइयां बनाकर फातिहा लगाया. साथ ही मरहूमों की रूह के सवाब की दुआएं मांगी. गुरुवार को समाज के लोग सूर्यास्त के बाद शब-ए-बारात मनाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago