एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान
MP Election 2023: धन गांव डोंगरमाली, विधानसभा वारासिवनी, जिला बालाघाट, शाम को चार बजने को थे, पांव-पांव वाले भैया कहे जाने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे ही हेलीकॉप्टर से उतरे, वे तेजी से अपनी बहनों और भाइयों से मिलने के लिए करीब-करीब दौड़ते हुए पहुंचे और जन समूह से हाथ मिलाते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया। एक बार फिर अपनी सरलता, सहजता और आत्मीयता का परिचय देते हुए सीएम शिवराज जनता से मुखातिब हुए। वारासिवनी के बाद सीएम के चार और भी कार्यक्रम पहले से तय थे और लोगों को इंतजार न करना पड़े, इसलिए जनता के लिए भैया शिवराज ने दौड़ भी लगा दी। वैसे 9 अक्टूबर को प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद करीब एक महीने में मुख्यमंत्री 200 से ज्यादा सभाएं कर चुके हैं। और उनकी कोशिश है कि कम से कम एक बार वे सभी 230 विधानसभाओं में प्रचार के लिए पहुंचे. धनतेरस के दिन भी आज उन्होंने कोतमा, अनूपपुर, मण्डला, वैहर, बालाघाट, परसवाडा, वारासिवनी, कटंगी, सीहोरा में जनसभाओं को संबोधित किया.
बालाघाट जिले के बैहर में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, श्री चौहान ने राहुल गाँधी को मिस गाइडेड मिसाइल बताते हए कहा कि वे दोहरे चरित्र के नेता भी हैं. राहुल गांधी के सतना दौरे पर तंज कसते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि पिछली बार आपने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा कर डिफाल्टर बना दिया, क्योंकि किसानों का कर्ज माफ हुआ ही नहीं। सीएम ने कहा कि उद्योगपतियों को दिल्ली में बैठकर गाली देते हो और मध्यप्रदेश में उद्योगपति सेठ कमलनाथ को सीएम का फेस बना दिया. सीएम शिवराज यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि राहुल नारी सम्मान की बात करते हो लेकिन तुम्हारे नेता रोज माता, बहन और बेटी का अपमान करते है. वहीं नीतीश कुमार के बयान पर आपके मुंह पर मुंह में ताला लगा रहता है. आप भ्रष्टाचार की बात करते हो लेकिन भूपेश बघेल जैसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री को गले डाल कर घूमते हो. आप मिस गाइडेड मिसाइल हो। तुम कहते कुछ हो और करते कुछ और.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को विकास विरोधी बताते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ ताला लेकर घूमते हैं. उन्होंने 15 महीने में भाजपा सरकार की तमाम जन कल्याण की योजनाओं पर ताला लगा दिया था और अगर गलती से भी कांग्रेस फिर से सत्ता में आ गई तो वो मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को भी बंद कर देगी.
सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे पता चला है कि कांग्रेस के उम्मीदवार धमका रहे हैं कि ‘अगर हमें वोट नहीं दिया तो देख लेना’. उन्होंने कहा कि मैं आज साफ कह रहा हूँ, अगर मेरी जनता की तरफ उंगली उठी और आँख उठाकर देखा तो याद रखना मामा का बुल्डोजर तैयार है. मध्यप्रदेश में गुण्डागर्दी, दादागिरी नहीं चलेगी. गुण्डे और बदमाशों को तबाह करके रख दूँगा. सीएम शिवराज ने कहा कि मैं सज्जनों के लिए फूल से ज्यादा कोमल लेकिन दुष्टों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर हूँ, इसलिए मैंने कानून बनाया कि अगर मासूम बिटिया की तरफ कोई गलत नजर से देखेगा तो सीधा फाँसी के फंदे पर चढा दिया जायेगा.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसी बड़े परेशान हैं… कहते हैं कि मामा उनकी दाल ही नहीं गलने देता। उन्होंने कहा कि अभी तो लाड़ली बहना योजना बनाई है अब उनका लक्ष्य बहनों को लखपति बनाना है। सीएम ने कहा कि आप चिन्ता मत करना, चुनाव के बाद भी रसोई गैस के सिलेण्डर 450 रूपये में ही दूंगा। वहीं बढ़े हुए बिजली के बिल मामा भरवायेगा। गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय का केवल 100 रूपया बिजली बिल आयेगा। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में कोई भी गरीब बिना घर के नहीं रहेगा। हर गरीब को पक्का घर मुहैया कराया जाएगा.
कोतमा जिले की बिजुरी में विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने लोगों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम ने कहा कि लाड़ली बहनों के खाते में इस बार पहले ही 7 तारीख को पैसे डाल दिये थे, ताकि लाड़ली बहनें 10 तारीख यानी धनतेरस पर अपनी मर्जी से सामान खरीद सकें। सीएम ने कहा कि अब आप बाजार जाओ, सामान खरीदो… धनतेरस और दिवाली मनाओ.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…