Bullet Train in India: भारत में लंबे वक्त से बुलेट ट्रेन के लॉन्च होने की खबरें चलती रही हैं. अनेकों बजट पास हुए लेकिन मोदी सरकार ने इसका प्रोजेक्ट पहली बार जमीन पर उतार. बुलेट ट्रेन का पहला प्रोजेक्ट मुंबई से अहमदाबाद के बीच चल रहा है. अब सवाल यह है कि आखिर कब भारतीय लोगों को बुलेट ट्रेन में घूमने का मजा मिलेगा. इसको लेकर अब भारतीय रेलवे ने एक बड़ा अपडेट दिया है और बताया है कि कैसे और कब भारत में बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू होगा.
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉपोर्रेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के अनुसार, बुलेट ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलेगी और मुंबई-अहमदाबाद के बीच की पूरी दूरी को केवल 127 मिनट में तय करेगी. इस कॉरिडोर पर 24 नदी पुल हैं, जिसमें से 20 गुजरात और 4 पुल महाराष्ट्र में हैं. भारतीय रेलवे की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी NHSRCL का कहना है कि पहला पुल पूर्णा नदी पर, दूसरा मिन्धोला नदी पर और तीसरा पुल अंबिका नदी पर बनाया गया है. इस परियोजना में करीब 3681 करोड़ का खर्च आएगा. इसके लिए 559 लेबर एक साथ दिन रात मेहनत कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें-CM शिवराज ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, राहुल गांधी को बताया मिस गाइडेड मिसाइल और दोहरे चरित्र का नेता
बुलेट ट्रेन के रूट की बात करें तो बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर, बुलेट ट्रेन अंतिम गंतव्य, अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन तक जाएगी. यह गुजरात के आठ जिलों, महाराष्ट्र के तीन जिलों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव से होकर गुजरेगी. बुलेट ट्रेन एक दर्जन स्टेशनों मुंबई-बीकेसी, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती स्टेशनों पर रुकेगी.
यह भी पढ़ें-पेट्रोल-डीजल को GST में लाने का रोड़ा बनी कांग्रेस, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पार्टी पर बोला बड़ा हमला
बता दें कि बुलेट ट्रेन का काम काफी तेजी से चल रहा है, जिसमें ट्रैक से लेकर स्टेशन तक का निर्माण कार्य शामिल है. ऐसे में मान जा रहा है कि साल 2026 तक रेलवे निर्माण कार्य पूरा कर लेगा और भारतीय जनता इसके बाद बुलेट ट्रेन की रफ्तार से यात्रा कर सकेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…