देश

बकरीद पर सामने आया अनोखा पशु-प्रेम, 250 बकरों को ज्यादा पैसों में खरीद कुर्बानी से बचाया, अब बकराशाला में रखे जाएंगे

Eid al-Adha 2023: आज देशभर में बकरीद मनाई जा रही है और मुस्लिम समाज के लोग जानवरों की कुर्बानी दे रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बकरीद पर कुर्बानी को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ये सुनिश्चित किया जाए कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न दी जाए, जिसके बाद पुलिस भी अलर्ट पर है. इसी बीच प्रदेश के बागपत जिले से एक खबर आ रही है, जिसको लेकर हर कोई चर्चा कर रहा है.

दरअसल, बागपत के अमीनगर सराय कस्बे में जैन समाज के लोगों ने बाजार में बिक्री के लिए आए 250 बकरे खरीद लिए और उन बकरों को बकराशाला में संरक्षित कर दिया है. जैन समाज के मुताबिक, 250 बकरे खरीदकर उन्होंने सभी बकरों की जान बचाई है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

अमीनगर सराय कस्बे में जैन समाज के लोगों द्वारा जीव दया संस्थान वर्ष 2016 से चलाई जा रही है. इस संस्थान को खोलने का उद्देश्य बेजुबान जीवों की रक्षा करना है. ये संस्था हर साल बकरीद पर कुर्बानी के लिए आए जानवरों को खरीदकर उनकी जिंदगी की रक्षा करती है. इसके लिए उन्होंने यहां बकराशाला बनवाया है जहां इन बकरों को रखा जाता है. जानकारी के मुताबिक, इस समय इस बकराशाला में करीब 450 बकरे मौजूद हैं. जिस बकराशाला में इन बकरों को रखा गया है वह करीब 5000 वर्ग फीट में बना है.

ये भी पढ़ें: अब शिमला नहीं, 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी विपक्षी दलों की महाबैठक, शरद पवार ने किया ऐलान

जैन समाज के लोगों ने ज्यादा कीमत देकर खरीदा

बताया जा रहा है कि कुर्बानी के लिए आए इन बकरों को जैन समाज के लोगों ने ज्यादा दाम देकर खरीदा है और उनकी जान बचाकर इन्हें बकराशाला में रख दिया है. जानकारी के मुताबिक, इन सभी बकरों के गले में कुर्बानी वाले लाल धागे भी बंधे हुए थे. मगर जैन समाज के लोगों ने ज्यादा रकम देकर इन 250 बकरों को खरीद लिया. बागपत से आई ये खबर आज चर्चा का विषय बनी हुई है.

आज ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है. आज के दिन ईद की नमाज होने के बाद बकरे या किसी अन्य जानवर की कुर्बानी दी जाती है. बकरीद पर कुर्बानी का काफी खास महत्व होता है. इसलिए ही बाजारों में बकरों की मांग भी बढ़ जाती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

टाइम बम पर बैठा है उत्तराखंड! तेजी से पिघल रहे हैं ग्लेशियर, 34 साल में गायब हुई 25 KM बर्फ

Uttarakhand Glacier Melting: हिमालय के कई प्रमुख ग्लेशियर लगातार पीछे खिसक रहे हैं. इनमें टिहरी…

18 minutes ago

इतिहास के अनसुने पन्नों की दास्तान: जानिए क्यों खास है विश्वास पाटील का उपन्यास ‘ग्रेट कंचना सर्कस’

विश्वास पाटील का उपन्यास 'ग्रेट कंचना सर्कस' द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बर्मा के जंगलों में…

19 minutes ago

UP Board 2026: आंसरशीट में पैसे रखने वाले 400 से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट रोका, जानें पूरा मामला

UP Board Result 2026 Withheld Students: UP Board की कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा की कॉपियों…

30 minutes ago

राजस्थान चुनाव में 1 वोट मिलने पर रोने लगे बीजेपी नेता? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर राजस्थान निकाय चुनाव से का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

33 minutes ago

मंगल पांडे को फांसी और दिल्ली पर कब्जा! 1857 के गदर की वो खूनी दास्तान, जिसने मिटा दिया मुगल साम्राज्य

1857 Revolt Indian History: 1857 की क्रांति में मेरठ के सिपाहियों ने दिल्ली पर कब्जा…

53 minutes ago