सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)
MP Elections 2023: लोकसभा चुनाव से पहले देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा को लेकर सियासत तेज है. चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश में चुनावी दौरे पर हैं. बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस हार रही है तो राहुल गांधी मैदान छोड़कर भाग रहे हैं.’ राहुल गांधी के केदारनाथ जाने को लेकर सीएम ने कहा, ‘मुझे अच्छा लगा.’
पन्ना के अजयगढ़ में आयोजिन जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा, “मुझे कल एक तस्वीर देखकर संतुष्टि हुई कि राहुल गांधी केदारनाथ की यात्रा पर गए हैं. उन्हें पहले से विश्वास हो गया है कि विधानसभा के सेमीफाइनल में कांग्रेस बुरी तरह से हार रही है, इसलिए मैदान छोड़कर भाग चुके हैं.”
ये भी पढ़ें- UP Cabinet Meeting In Ayodhya: अयोध्या में हुई योगी सरकार की कैबिनेट बैठक, इन 14 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
यूपी सीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय उत्तराखंड में त्रासदी आई थी. केदारनाथ पूरी तरह तहस-नहस हो गया था और तमाम लोग परेशान थे, लेकिन कांग्रेस ने किसी की सुध नहीं ली. सीएम ने कहा कि उस वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार से कहा था कि मुझे सेवा का अवसर दीजिये लेकिन ऐसा नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवसर मिला उत्तराखंड और केंद्र सरकार, दोनों ने मिलकर आज केदारनाथ को भव्य स्वरूप दिया है.
राहुल गांधी के केदारनाथ जाने को लेकर योगी ने हमला बोला और कहा कि, अच्छा लगा राहुल गांधी अपने संकट के समय केदारनाथ गए. कांग्रेस हार रही है, इसलिए मुश्किल के वक़्त राहुल गांधी केदारनाथ में रहकर प्रार्थना कर रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि हर गरीब को राशन की सुविधा मिले ये कांग्रेस भी कर सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया.
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि, हर गरीब के पास सिर ढकने के लिए छत हो, ये कांग्रेस की सरकार कर सकती थी. उसकी लंबे समय तक प्रदेश में सरकार रही. लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया, बल्कि डबल इंजन की बीजेपी सरकार ने ये सब किया. सीएम योगी ने कांग्रेस को समस्या बताया और कहा कि, आतंकवाद कांग्रेस की देन है. अगर समस्या को ही समाप्त कर दिया जाए तो सब ठीक हो जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…