देश

पत्नी को डराने के लिए बेटे के अपहरण का रचा फर्जी ड्रामा, पुलिस जांच में खुला राज

MP news: ग्वालियर/मनोज चौबे: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेटे के अपहरण की सनसनीखेज सूचना उस समय पूरी तरह फर्जी निकली, जब पुलिस की गहन जांच और सख्त पूछताछ में पिता-पुत्र की साजिश का पर्दाफाश हो गया. उटीला थाना क्षेत्र में सामने आए इस मामले में पिता ने अपने ही बेटे के अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को सूचना दी थी. जांच के दौरान सामने आया कि यह पूरा षड़यंत्र पारिवारिक विवाद के चलते रचा गया था.

मां-बेटी को गांव ले जाने के लिए बनाई योजना

जानकारी के अनुसार, मुरार क्षेत्र में रहने वाला रामखिलौना बाथम अपने बेटे राजेंद्र के साथ मजदूरी करता है. परिवार मूल रूप से डबरा के चांदपुर गांव का रहने वाला है. रामखिलौना की पत्नी और बेटी भी ग्वालियर में ही रहती हैं. बताया गया कि बेटी की किसी युवक से बातचीत को लेकर राजेंद्र नाराज था. इसी बात को लेकर पिता-पुत्र चाहते थे कि पूरा परिवार वापस गांव लौट जाए, लेकिन मां और बेटी इसके लिए तैयार नहीं थीं.

किडनैपिंग की झूठी कहानी से मचाया हड़कंप

पुलिस के मुताबिक, रविवार को पिता और पुत्र घर से निकले और बंधौली पहुंचे. वहां से राजेंद्र अलग होकर ग्वालियर चला गया, जबकि कुछ देर बाद रामखिलौना ने पुलिस को बेटे के अपहरण की सूचना दे दी. करीब दो घंटे बाद राजेंद्र गोला का मंदिर इलाके में मिल गया. उसने पुलिस को बताया कि काले रंग की जीप में आए बदमाश उसका अपहरण कर ले गए, रास्ते में मारपीट की और यह कहते हुए छोड़ दिया कि उनके पिता से उनकी दुश्मनी है.


ये भी पढ़ें: ‘बाप के दम पर सीएम बने अखिलेश यादव…’ ओपी राजभर का बड़ा हमला, मुलायम का नाम लेकर क्यों कहा ‘बदकिस्मत’?


पूछताछ में खुल गया पूरा राज

राजेंद्र की कहानी सुनने के बाद पुलिस को कई बातें संदिग्ध लगीं. अधिकारियों ने पिता-पुत्र से अलग-अलग पूछताछ की तो दोनों के बयान मेल नहीं खाए. सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार कर लिया कि न तो किसी ने अपहरण किया था और न ही उनकी किसी से कोई दुश्मनी है.

उन्होंने पुलिस को बताया कि मां और बेटी को डराकर गांव वापस ले जाने के उद्देश्य से यह पूरी कहानी बनाई गई थी. उनका मानना था कि अपहरण जैसी घटना से घबराकर दोनों गांव लौटने के लिए तैयार हो जाएंगी. पुलिस ने फर्जी सूचना देकर गुमराह करने के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago