KGMU Non Veg Ban: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) प्रशासन का एक नया आदेश चर्चा का विषय बन गया है. यूनिवर्सिटी ने हॉस्टल परिसरों में मांसाहारी भोजन पकाने पर रोक लगा दी है. इस फैसले के आते ही जहां एक तरफ इसके मेडिकल और सामाजिक प्रभाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राजनेताओं और धर्मगुरुओं की प्रतिक्रियाओं ने मामले को गरमा दिया है.
KGMU लखनऊ ने अपने हॉस्टलों में नॉन-वेज खाना पकाने पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन बाहर से मंगाकर खाने की अनुमति दी है. इस फैसले पर मौलाना फिरंगी महली ने इसे सेहत के लिए जरूरी बताते हुए विरोध किया है, जबकि मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इसे सही ठहराया है. वहीं मौलाना याकूब अब्बास ने इसे प्रशासन का आंतरिक फैसला करार दिया है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) प्रशासन ने अपने सभी हॉस्टलों में नॉन-वेजिटेरियन (मांसाहारी) खाना बनाने पर बैन लगा दिया है. हालांकि, प्रशासन ने छात्रों को बाहर से नॉन-वेज खाना ऑर्डर करने की छूट दी है. इस फैसले के सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया है और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
इस्लामिक स्कॉलर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि 61% से ज्यादा भारतीय नॉन-वेजिटेरियन हैं और मेडिकल दृष्टिकोण से यह सेहत व इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद है. उन्होंने KGMU जैसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान के इस फैसले को समाज में गलत संदेश देने वाला बताया और इसे वापस लेने की मांग की.
दूसरी तरफ, यूपी के राज्य मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि धार्मिक और पूजा के स्थानों पर ऐसी सुविधाओं की उम्मीद करना गलत है. वहीं, मौलाना याकूब अब्बास ने इसे यूनिवर्सिटी का अंदरूनी मामला बताते हुए कहा कि इस पर किसी को टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है, जिन्हें नॉन-वेज खाना है वे बाहर जाकर खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: टूटेगा उपवास या जारी रहेगा अनशन; क्या राखी सावंत के ऑफर पर मान जाएंगे सोनम वांगचुक?
-भारत एक्सप्रेस
Dawood Ibrahim House Demolition: मुंबई के भिंडी बाजार में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप समेत 14 देशों के…
Latif Bhat Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर…
क्राफ्टन ने 18 नवंबर को भारत में BGMI 4.7 Update रोलआउट किया है. नए अपडेट…
Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर…
Rockstar Games का बहुप्रतीक्षित गेम Grand Theft Auto VI (GTA 6) 19 नवंबर 2026 को…