देश

‘वंदे मातरम्’ नहीं गाया तो होगी जेल? राष्ट्रगीत नहीं गाने पर कांग्रेस पार्षदों की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने किया केस दर्ज

रिपोर्ट- जय व्यास


Vande Mataram Controversy: मध्य प्रदेश के इंदौर में नगर निगम के बजट सत्र के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया. सत्र के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम् गाने को लेकर माहौल गरमा गया. कांग्रेस की दो महिला पार्षदों रुबीना इकबाल खान (Rubina Iqbal Khan) और फोजिया शेख अलीम (Fozia Sheikh Aleem) ने वंदे मातरम् गाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया.

बीजेपी पार्षदों ने की शिकायत

इस घटना के बाद बीजेपी (BJP) पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया. उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए संभागायुक्त और एमजी रोड थाने में लिखित शिकायत दी. शिकायत में दोनों कांग्रेस पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी. बीजेपी नेताओं का कहना था कि राष्ट्रगीत का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

पुलिस ने शुरू की जांच प्रक्रिया

शिकायत मिलने के बाद एमजी रोड थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने बीजेपी पार्षदों के बयान दर्ज किए और नगर निगम सत्र की वीडियो रिकॉर्डिंग को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया. इसके साथ ही, दोनों महिला पार्षदों को थाने बुलाकर उनसे कई घंटों तक पूछताछ की गई.


ये भी पढ़ें: 1 साल, 7 लड़कियां और खौफनाक खेल! महाराष्ट्र में 19 साल का ‘हैवान’; डिलीट डेटा खोलेगा कितने राज?


पार्षदों के खिलाफ केस दर्ज

सोमवार और मंगलवार को पुलिस ने रुबीना इकबाल खान और फोजिया शेख अलीम के बयान दर्ज किए. जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों और वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने आरोपों को सही पाया. जिसके बाद पुलिस ने दोनों महिला पार्षदों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 196(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. यह धारा समाज में वैमनस्य फैलाने या राष्ट्रीय भावनाओं को आहत करने से जुड़े मामलों में लगाई जाती है.

इस घटना के बाद बीजेपी और कांग्रेस की शहरी इकाई में राजनीति हलचल तेज हो गई है और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago