सांकेतिक फोटो
MP Politics: मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक अब रविवार को नहीं होगी.सीएम चुनाव की प्रक्रिया को गति देने के लिए भाजपा ने अब सोमवार शाम 4 बजे मध्य प्रदेश के भोपाल में मीटिंग का फैसला किया है. इससे पहले पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक राज्य के नए मुख्यमंत्री के चयन की कवायद शुरू करने के लिए रविवार या सोमवार को होने की संभावना है.
सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बीजेपी के पर्यवेक्षकों की तीन सदस्यीय टीम शनिवार या रविवार को मध्य प्रदेश पहुंच सकती है. पर्यवेक्षकों की टीम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा के ओबीसी विंग के प्रमुख डॉक्टर के लक्ष्मण और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा शामिल हैं. बता दें कि बीजेपी की मध्य प्रदेश में प्रचंड जीत हुई है, लेकिन पार्टी की ओर से अभी तक सीएम के नाम का ऐलान नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: “आज पूरी दुनिया भारत से उम्मीद लगाए हुए है”, इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए PM मोदी
वहीं राज्य में सीएम को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच राज्य विधानसभा के सदस्य चुने जाने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता प्रहलाद पटेल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. हालांकि, दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. हालांकि इस मुलाकात से राज्य के नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं.
आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…
संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…
जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…
दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…