Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MP Politics: भोपाल में सोमवार शाम 4 बजे होगी BJP विधायक दल की बैठक, सीएम को लेकर हो सकता है ऐलान

सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बीजेपी के पर्यवेक्षकों की तीन सदस्यीय टीम शनिवार या रविवार को मध्य प्रदेश पहुंच सकती है.

BJP

सांकेतिक फोटो

MP Politics: मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक अब रविवार को नहीं होगी.सीएम चुनाव की प्रक्रिया को गति देने के लिए भाजपा ने अब सोमवार शाम 4 बजे मध्य प्रदेश के भोपाल में मीटिंग का फैसला किया है. इससे पहले पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक राज्य के नए मुख्यमंत्री के चयन की कवायद शुरू करने के लिए रविवार या सोमवार को होने की संभावना है.

शनिवार या रविवार को भोपाल पहुंचेंगे पर्यवेक्षकों की टीम

सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बीजेपी के पर्यवेक्षकों की तीन सदस्यीय टीम शनिवार या रविवार को मध्य प्रदेश पहुंच सकती है. पर्यवेक्षकों की टीम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा के ओबीसी विंग के प्रमुख डॉक्टर के लक्ष्मण और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा शामिल हैं.  बता दें कि बीजेपी की मध्य प्रदेश में प्रचंड जीत हुई है, लेकिन पार्टी की ओर से अभी तक सीएम के नाम का ऐलान नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें: “आज पूरी दुनिया भारत से उम्मीद लगाए हुए है”, इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए PM मोदी

प्रहलाद पटेल ने की सीएम शिवराज से मुलाकात

वहीं राज्य में सीएम को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच राज्य विधानसभा के सदस्य चुने जाने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता प्रहलाद पटेल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. हालांकि, दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. हालांकि इस मुलाकात से राज्य के नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital