सांकेतिक फोटो
MP News: मध्य प्रदेश के सिहोर में एक महिला को बीजेपी को वोट देना भारी पड़ गया. मुस्लिम महिला ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट दिया था. जिसकी जानकारी होने पर महिला के देवर ने उसके साथ जमकर मारपीट की. पीड़ित महिला ने अहमदपुर पुलिस थाने में आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. महिला का आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है. जिसके बाद पीड़िता ने डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है.
मिली जानकारी के मुताबिक, अहमदपुर थाना इलाके के बरखेड़ा हसन गांव में रहने वाली एक मुस्लिम महिला ने बीजेपी को वोट दिया था. जब इस बात की जानकारी उसके देवर को हुई तो उसने महिला की पिटाई कर दी. पीड़ित महिला ने बताया कि 4 दिसंबर को वो और उसके बच्चे बीजेपी की जीत को लेकर खुशियां मना रहे थे, तभी उसके देवर ने विरोध किया. देवर जावेद खां ने बीजेपी को वोट देने की बात कहकर गाली-गलौज करने लगा. जब गाली देने से मना किया तो मारपीट करने लगा.
पीड़िता का आरोप है कि उसने थाने में आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने जावेद खां को गिरफ्तार नहीं किया है. जिससे नाराज होकर उसने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है.
यह भी पढ़ें- Iraq University Fire: यूनिवर्सिटी के छात्रावास में लगी भीषण आग, 14 लोगों की जलकर मौत, डेढ़ दर्जन अस्पताल में भर्ती
वहीं अहमदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था. 3 दिसंबर को हुई मतगणना में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है. जिसके बाद से बीजेपी नए सीएम को लेकर मंथन कर रही है. माना जा रहा है कि एक से दो दिन में सीएम के नाम का ऐलान हो जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Rahul Gandhi on Elon Musk: एलन मस्क ने भारत में Starlink की एंट्री में देरी…
Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…
Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi:
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्ल योग शुभ परिणाम…