देश

MP News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: सिंगर समेत म्यूजिशियन ग्रुप के 4 सदस्यों की मौत, 7 घायल

MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसे में सिंगर हार्दिक दवे समेत म्यूजिशियन ग्रुप के 4 सदस्यों की मौत हो गई है. यह दुर्घटना उस समय हुई, जब टेंपो-ट्रैवलर बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए ट्रक से भिड़ गया.

हादसा इतना भयंकर था कि टेंपो-ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में 7 अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

म्यूजिशियन ग्रुप के थे सदस्य

जानकारी सामने आई है कि टेंपो-ट्रैवलर सवार लोग गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर जिले के रहने वाले हैं, जो म्यूजिशियन ग्रुप के सदस्य हैं. ये लोग काशी विश्वनाथ में शिवकथा कार्यक्रम से लौट रहे थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवपुरी और झांसी के बीच सुरवाया थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ. टेंपो-ट्रैवलर में 17 लोग सवार थे. उन्होंने पुष्टि की कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 3 अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाने के बाद दम तोड़ दिया.

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

मृतकों की पहचान सिंगर हार्दिक दवे के अलावा राजा ठाकुर, अंकित ठाकुर और राजपाल सोलंकी के रूप में हुई है. मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है, क्योंकि कुछ लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों को सूचना दे दी गई है, जिन्हें गुजरात से यहां (शिवपुरी) पहुंचने में अभी समय लगेगा.

शिवकथा के लिए काशी गया था ग्रुप

म्यूजिशियन ग्रुप के एक सदस्य ने बताया कि गुजरात के रहने वाले एक व्यक्ति ने काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवकथा कराई थी. वे सभी उसी शिवकथा के लिए गए थे. वहां से लौटते समय हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि लगभग सभी लोग सो रहे थे, इसी दौरान अचानक से टक्कर हुई.

पुलिस की शुरुआती जांच के आधार पर मानना है कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने से हुआ. पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानूनी कार्यवाही की जा रही है.

ये भी पढ़ें:Indigo की एक और ‘टेल स्ट्राइक’, रनवे से टकराई विमान की पूंछ; मुंबई में हुआ बड़ा हादसा

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

9 minutes ago

पटना में ‘दो कचौड़ी एक समोसा, BPSC का क्या भरोसा!’ गूंजा नारा, दारोगा अभ्यर्थियों का फूटा भारी गुस्सा

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…

21 minutes ago

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

45 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

60 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

2 hours ago