देश

MP में स्कूली शिक्षा का बदलेगा चेहरा: मोहन सरकार ने बनाया 16 प्वाइंट का मास्टर प्लान, जानिए क्या-क्या बदलेगा

MP School Education Reform: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा रोडमैप तैयार किया है. प्रदेश के बच्चों को आधुनिक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई का माहौल देने के लिए शिक्षा विभाग ने 16 प्रमुख बिंदुओं पर आधारित एक व्यापक एक्शन प्लान बनाया है. इस नई कार्ययोजना का सीधा फोकस स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, शिक्षकों की जवाबदेही तय करने और सांदीपनि विद्यालयों के माध्यम से पढ़ाई का स्तर सुधारने पर है.

बिना भवन के नहीं चलेंगे स्कूल

सरकार की इस नई योजना में सबसे ज्यादा प्राथमिकता उन स्कूलों को दी गई है जिनके पास अपनी इमारत नहीं है या जो दूसरे भवनों में चल रहे हैं.

  • बिल्डिंग और क्लासरूम: भवन विहीन स्कूलों को नए भवन दिए जाएंगे और छात्रों की संख्या के हिसाब से नए कमरों का निर्माण कराया जाएगा.
  • बेसिक सुविधाएं: सभी स्कूलों में साफ पीने का पानी, चालू शौचालय, ब्लैकबोर्ड और भवनों की पुताई सुनिश्चित की जाएगी.
  • मौसम से सुरक्षा: बारिश और खराब मौसम के दौरान बच्चों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे.

शिक्षकों की हाजिरी पर नजर

स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बेहतर करने के लिए शिक्षकों की नियमित उपस्थिति का आकलन किया जाएगा. इसके अलावा, स्कूलों में पारदर्शी व्यवस्था बनाने के लिए ‘सोशल ऑडिट’ लागू होगा और समय-समय पर अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा.

अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई से जोड़ने के लिए पैरेंट्स-टीचर मीटिंग को अनिवार्य और नियमित बनाया जा रहा है. साथ ही, पुराने छात्रों को भी स्कूल के विकास से जोड़ा जाएगा.

रील बनाने पर रोक

बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) की गुणवत्ता की समीक्षा होगी और गड़बड़ी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, स्कूल परिसरों में बिना अनुमति वीडियो या रील बनाने जैसी अनधिकृत गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक रहेगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाला मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, खास कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप

-भारत एक्सप्रेस 

Vaibhav Gupta

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

1 hour ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

4 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago