Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाला मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, खास कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप

Delhi Jal Board scam: दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी ने इस मामले में आम आदमी पार्टी की सरकार में जल मंत्री रहे सत्येंद्र कुमार जैन को गिरफ्तार कर लिया है.

Satyendar Jain arrested Delhi Jal Board scam

दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाला मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार

Delhi Jal Board scam: दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी ने इस मामले में आम आदमी पार्टी की सरकार में जल मंत्री रहे सत्येंद्र कुमार जैन को गिरफ्तार कर लिया है. सत्येंद्र जैन के साथ पूर्व आईएफएस अधिकार उदित प्रकाश राय सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर घोटाला मामले में सत्येंद्र जैन सहित कुल 6 आरोपियों के खिलाफ 11 मई 2024 को केस दर्ज किया गया था. इसमें आरोपियों पर भ्रष्टाचार के अलावा धोखाधड़ी सहित आपराधिक साजिश रचने के आरोप लगाये गए थे.

एसीबी के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर मामले में किसी खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर की तकनीकी शर्तों को बदला गया. यह मामला खास तौर से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अपग्रेडेशन और क्षमता बढ़ाने से जुड़ा हुआ था. इसके टेंडर में जरूरी शर्तों को ऐसे बदला गया जिससे एक कंपनी Euroteck Environment Pvt. Ltd. को फायदा पहुंचा.

टेंडर में खास कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप

आरोपों के मुताबिक इस टेंडर में बिना जांच कराये गए ही ऐसी शर्तों को जोड़ा गया जिससे टेंडर में भाग लेने वाली दूसरी कंपनियां बाहर हो गईं. इससे सरकार को वित्तीय रूप से काफी नुकसान हुआ.

सत्येंद्र जैन सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ एसीबी को कई सबूत भी मिले हैं. इसमें प्रमुख व्यक्तियों के बीच बातचीत, बिचौलियों और सरकारी अधिकारियों के बीच हुई बातचीत शामिल हैं.

1.52 करोड़ रुपये का दिया गया रिश्वत

ACB को आरोपियों के पास से ईमेल भी मिला है. जांच करने पर सामने आया है कि टेंडर से जुड़े दस्तावेज और कॉरिजेंडम को आरोपियों ने पहले ही आपस में साझा कर लिया था. बाद में इसे ही सरकारी टेंडर का हिस्सा बना दिया. जिससे खास कंपनी को फायदा पहुंचा और दूसरी कंपनियों के लिए कंपटीशन खत्म हो गया.

ये भी पढ़ें- ईरान ही नहीं, अरब सहयोगियों को भी लगेगी मिर्ची! ट्रंप ने नक्शे में ओमान-UAE के हिस्से को भी बताया ‘US Territory’

एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) की तरफ से उदित प्रकाश राय पर आरोप लगाया गया गया है कि उनके रिश्तेदारों के बैंक अकाउंट में AN Enterprises के जरिये 1.52 करोड़ रुपये भेजे गए थे. ये पैसे Euroteck से जुड़ी संस्थाओं ने घुमा फिरा कर घूस के तौर पर तत्कालीन जल बोर्ड सीईओ उदित प्रकाश राय को दिया था. इसकी मदद से प्रॉपर्टी खरीदा गया. एसीबी इसकी भी जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read