देश

रायपुर टू प्रयागराज सफर कर रहा गांजा, शहडोल में ‘संपर्क क्रांति’ पर पुलिस का छापा; युवक गिरफ्तार

MP News: शहडोल/ अनिल पाण्डेय: मध्य प्रदेश शहडोल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में कार्रवाई करते हुए 41 किलो गांजा बरामद किया है. मामले में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान अमर मिश्रा के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के रायपुर से गांजे की खेप लेकर प्रयागराज, उत्तर प्रदेश जा रहा था.

41 किलो गांजा बरामद

जानकारी के मुताबिक भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के दौरान शहडोल जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एक युवक भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर यात्रा कर रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ट्रेन में जांच अभियान शुरू किया.

जांच के दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला. पुलिस ने जब उसके सामान की तलाशी ली तो बैग से 41 किलो गांजा बरामद हुआ. इसके बाद जीआरपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया. बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.

गाजा के नेटवर्क को लेकर जांच जारी

पुलिस ने आरोपी अमर मिश्रा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे प्रयागराज में किसे सप्लाई किया जाना था. साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है.


ये भी पढ़ें: सरगुजा में ‘डिजिटल’ तानाशाही: 90 साल की सास को 9KM पीठ पर ढोती रही बहू? जानें अंधे सिस्टम की कहानी


जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में संदिग्ध लोगों की जांच बढ़ा दी गई है. पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

11 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

15 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

19 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

24 minutes ago

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

31 minutes ago