लीगल

मजिस्ट्रेट सिर्फ ‘सिविल मामला’ कहकर खारिज नहीं कर सकते शिकायत, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है. हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई मजिस्ट्रेट दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 156(3) के तहत एफआईआर दर्ज कराने का आदेश देने से इनकार करता है, तब भी शिकायत को केवल यह कहकर खारिज नहीं किया जा सकता कि मामला “सिविल प्रकृति” का है.

अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता को अपने आरोपों के समर्थन में प्री-समनिंग एविडेंस (समन जारी होने से पहले साक्ष्य) पेश करने का अवसर दिया जाना चाहिए. जस्टिस मनोज जैन ने कहा कि सिविल विवाद और आपराधिक अपराध के बीच की रेखा कई बार बहुत पतली होती है. ऐसे में यह जरूरी है कि शिकायतकर्ता को यह साबित करने का मौका मिले कि मामले में आपराधिक तत्व मौजूद हैं. कोर्ट ने कथित आरोपी विकास गुप्ता सहित अन्य की ओर से दलीलें सुनने के बाद याचिका का निपटारा कर दिया है. साथ ही कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया कि वह शिकायतकर्ता को सबूत पेश करने की अनुमति दे और उसके बाद कानून के अनुसार उचित निर्णय ले.

निचली और पुनरीक्षण अदालत के आदेशों को दी गई चुनौती

यह मामला एम/एस प्रोग्रेसिव फिनलीज लिमिटेड की याचिका से जुड़ा था, जिसमें कंपनी ने निचली अदालत और पुनरीक्षण अदालत के उन आदेशों को चुनौती दी थी, जिनमें कुछ आरोपियों के खिलाफ IPC की धाराओं 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 421, 422 और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया गया था.

ट्रायल कोर्ट ने शिकायत को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि आरोप अधिकतम अनुबंध के उल्लंघन (breach of agreement) को दर्शाते हैं, जो मूल रूप से एक सिविल विवाद है और उसे आपराधिक रंग देने की कोशिश की गई है. पुनरीक्षण अदालत ने भी इसी निष्कर्ष को सही माना था. हालांकि, हाईकोर्ट ने इन टिप्पणियों को समय से पहले किया गया आकलन बताया. अदालत ने कहा कि निचली अदालतों ने यह निष्कर्ष निकालने से पहले शिकायतकर्ता को अपने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य पेश करने का अवसर नहीं दिया, जो उचित नहीं था.

कोर्ट ने कहा कि भले ही धारा 156(3) के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग स्वीकार न की जाए, फिर भी मजिस्ट्रेट का यह दायित्व है कि वह शिकायतकर्ता को प्री-समनिंग एविडेंस पेश करने का अवसर दे, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला केवल सिविल विवाद है या उसमें आपराधिकता भी शामिल है.

यह भी पढ़ें: ‘अब कौन असलहा लेकर चलता है…’, शस्त्र लाइसेंस पर सख्त हुई हाईकोर्ट तो क्या बोल गए बृजभूषण शरण सिंह?

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago