देश

मध्य प्रदेश में ‘पेशाब कांड’ के बाद आया एक और ‘विवादित’ वीडियो, कार में युवक को पीटा, तलवे चटवाए और फिर…

MP Viral Video: मध्य प्रदेश से एक और विवादित वीडियो सामने आया है. इसमें एक युवक को कुछ लड़के कार में पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. वो केवल उस युवक को पीट ही नहीं रहे हैं बल्कि उसके साथ गाली-गलौज, धक्कामुकी और पैर के तलवे भी चटवा रहे हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. राज्य में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भी इस वीडियो को शेयर किया है और शिवराज सरकार पर निशाना साधा है.
मालूम हो कि हाल ही में राज्य के सीधी जिले से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक युवक, एक आदिवासी लड़के के ऊपर पेशाब कर रहा था. पुलिस ने इस पेशाब कांड में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, उसके घर पर बुलडोजर भी चलाए गए थे. सीएम शिवराज सिंह ने तब ‘पेशाब कांड’ के पीड़ित के साथ सीएम आवास पर खाना खाया था और उनका स्वागत किया था.

MP Viral Video: जड़े कई तमाचे, फिर चटवाए तलवे और चप्पल से भी की पिटाई

कार में एक युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का है. वीडियो में इतनी गाली-गलौज हैं कि हम आपको यहां उसे नहीं दिखा सकते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लड़के एक युवक को कार में बिठाकर उसे थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ते हुए दिखाई दिए हैं. युवक के सिर के बाल को पकड़कर उसे मुंह पर चाटे और चप्पल से पीटाई की गई है. इस दौरान युवक जब रोने लगता है तो कार चला रहा एक अन्य लड़का गाड़ी में गाने को तेज आवाज में बजाने लगता है.
थप्पड़ मारते-मारते युवक से एक लड़का अपना तलवा चटवा रहा है. उसके बाद चप्पल से बेरहमी से युवक के चेहरे पर पीटता हुआ दिखा है.

ये भी पढ़ें- उद्धव गुट से शिवसेना में आईं थी नीलम गोरे, अब CM शिंदे ने दी उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में गुंडागर्दी जारी- कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भी इस वीडियो को ट्वीट कर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने वीडियो को ट्वीट कर लिखा,”मध्य प्रदेश में गुंडागर्दी जारी है. दलित आदिवासियों के अत्याचार के बाद अब अल्पसंख्यक को कार में किडनैपिंग कर भद्दी गालियां दी,चप्पलों से पीटा और तलवे चटवाए.” उन्होंने आगे कहा कि मामला गृहमंत्री के गृह क्षेत्र डबरा का है, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. नरोत्तम मिश्रा को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है. इसके साथ ही पुलिस वीडियो को लेकर मामले की जांच में जुट गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

15 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

18 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

34 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

50 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

52 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

53 minutes ago