देश

मॉस्को में मैंगो शो के बहाने निवेश की सम्भवानाएं तलाशने गये उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

उत्तर प्रदेश सभी सवालों का जवाब देने वाला प्रदेश है, जहां जनता के सवाल करने से पहले ही नेता जवाब तैयार किये बैठे रहते हैं. यूपी भारत की जीडीपी में योगदान देने के इस कदर लालायित हैं जैसे मंत्री पद पाने के लिए विधायक हुआ करते हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य की इकोनॉमी को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य रखा है.

ऐसे में उत्तर प्रदेश के इकोनॉमी ग्रोथ को बढ़ाने के लिए सभी मंत्री तत्पर दिख रहे हैं. ऐसे ही एक मंत्री हैं दिनेश प्रताप सिंह, जिन्होंने भाजपा के लिए उसर भूमि रायबरेली में कमल खिलाने के लिए काफी प्रयास किया और अबतक के संसदीय इतिहास में रायबरेली से भाजपा के लिए सर्वाधिक मत प्राप्त किया और वह भी सोनिया गांधी के खिलाफ.

वह इन दिनों उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं, दिनेश प्रताप सिंह ने मॉस्को यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश में बागवानी तथा अन्य क्षेत्रों में निवेश की सम्भावनाओं को मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों के साथ साझा किया. उत्तर प्रदेश के बागवानी उत्पादों के निर्यात तथा खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में यूनिट लगाने के सम्बन्ध में चर्चा करने के दौरान वह मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों को राम दरबार की प्रतिकृति भेंट कर उन्हे अयोध्या और राममन्दिर की भी याद दिलाते नज़र आये.

दिनेश प्रताप सिंह ने मॉस्को मे मैंगो शो के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस मैंगो शो में उत्तर प्रदेश के किसानों के द्वारा उत्पादित विभिन्न किस्मों के आमों की प्रदर्शनी लगायी जायेगी. उन्होंने उत्तर प्रदेश में विभिन्न प्रजाति के आमों और उनकी विशेषता का भी ज़िक्र किया जिसपर मॉस्को सरकार के प्रतिनिधि आश्चर्यचकित नज़र आये. उन्होंने आशा जताई है कि मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई यह बैठक उत्तर प्रदेश के उद्यान क्षेत्र की समृद्धि के लिए मील का पत्थर साबित होगी.

बैठक में मॉस्को सरकार की तरफ से मास्को शहर के विदेशी आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग के उप प्रमुख मनुइलोव व्याचेस्लाव (विक्टोरोविच), अंतर्राष्ट्रीय संबंध अनुभाग, मास्को शहर के विदेशी आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग उप प्रमुख बाराटोव सर्गेई (एरास्तोविच) एवं मास्को शहर के विदेशी आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग के मुख्य विशेषज्ञ विनोग्रादोवा अनास्तासिया (एवगेनिव्ना) तथा उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान निदेशक डॉ. आर.के.तोमर और उप निदेशक उद्यान राजीव वर्मा भी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के साथ मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर का बिगड़ा मिजाज, करने लगे लिपलॉक, जनता हुई पानी-पानी

Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…

2 minutes ago

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

56 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

1 hour ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

1 hour ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

1 hour ago