एमएस धोनी के रांची फार्म हाउस में मिला जहरीला कोबरा
MS Dhoni Farm House Cobra Snake: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित भव्य फार्म हाउस ‘कैलाशपति’ में मंगलवार को उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब वहां एक खतरनाक और जहरीला कोबरा सांप निकल आया.
फार्म हाउस के विशाल परिसर में रेंगते हुए कोबरा को देखते ही वहां काम कर रहे कर्मचारियों के पसीने छूट गए और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त धोनी या उनके परिवार का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया.
फार्म हाउस में सांप की खबर फैलते ही कर्मचारियों ने बिना देर किए तुरंत स्थानीय स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने भारी मशक्कत और बेहद सावधानी के साथ जहरीले कोबरा का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान कोबरा को पकड़ते समय उसे हल्की चोटें भी आईं.
सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद एक्सपर्ट्स द्वारा तुरंत उसका प्राथमिक उपचार (First Aid) किया गया, ताकि वह पूरी तरह स्वस्थ हो सके. उपचार पूरा होने के बाद कोबरा को जंगल के सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की योजना बनाई गई है.
महेंद्र सिंह धोनी का यह बहुचर्चित फार्म हाउस रांची के रिंग रोड के पास स्थित है और इसका नाम ‘कैलाशपति’ है. करीब 7 एकड़ में फैला यह फार्म हाउस चारों तरफ से घने पेड़-पौधों और प्राकृतिक हरियाली से घिरा हुआ है. सांप निकलने और रेस्क्यू होने की खबर जैसे ही आसपास के इलाके में फैली, धोनी के फार्म हाउस के बाहर और आसपास लोगों व प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई. रेस्क्यू खत्म होने के बाद ही कर्मचारियों ने राहत की सांस ली.
यह भी पढ़ें: ‘1.5 फीट संकरी सीढ़ियां और जर्जर दीवारें…’ आखिर कितने सुरक्षित हैं दिल्ली के PG?
धोनी के इस ड्रीम फार्म हाउस को बनने में लगभग 3 साल का लंबा वक्त लगा था और साल 2017 में वे अपने परिवार के साथ यहां शिफ्ट हुए थे. इस 7 एकड़ के परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का जिम, स्विमिंग पूल, इंडोर स्टेडियम और धोनी की पसंदीदा सुपरबाइक्स व विंटेज कारों के लिए एक आलिशान गैरेज भी बना हुआ है. धोनी और उनकी पत्नी साक्षी को बेजुबान जानवरों से बेहद लगाव है; उनके फार्म हाउस में ‘चेतक’ नाम का एक बेहद खूबसूरत घोड़ा और कई पेट्स भी रहते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…
Singh Rashi Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…
Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशी और…