देश

‘शेरशाह’ कैप्टन विक्रम बत्रा को देश का सलाम, अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया नमन

Captain Vikram Batra Jayanti: कारगिल युद्ध के वीर नायक और परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर बुधवार को देशभर में उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया गया. 24 साल की उम्र में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कैप्टन बत्रा का साहस आज भी युवाओं और देशवासियों के लिए प्रेरणा बना हुआ है. इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय नेताओं से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उन्हें नमन किया.

शेरशाह का जीवन देश को दे रहा प्रेरणा- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैप्टन बत्रा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने रणनीतिक रूप से बेहद अहम चोटियों पर कब्जा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. शाह ने उनके नेतृत्व और बहादुरी की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि ‘शेरशाह’ का जीवन देश को हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा.

अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर उन्हें नमन. कारगिल युद्ध में उन्होंने न केवल रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण चोटियों पर विजय प्राप्त की, बल्कि अपने अद्वितीय नेतृत्व और शौर्य से साथी जवानों का मनोबल भी आसमान पर पहुंचाया.

उन्होंने आगे लिखा, “मात्र 24 वर्ष की आयु में मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति देने वाले ‘शेरशाह’ का जीवन सभी को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा”

केंद्रीय मंत्रियों ने भी दी श्रद्धाजंलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी कैप्टन विक्रम बत्रा को याद करते हुए कहा कि कारगिल की बर्फीली चोटियों पर देश की रक्षा करते हुए उन्होंने अदम्य साहस दिखाया और सर्वोच्च बलिदान दिया. उनके मुताबिक, कैप्टन बत्रा का शौर्य आने वाली पीढ़ियों को लगातार प्रेरित करता रहेगा.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी परमवीर चक्र विजेता को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं, केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कैप्टन बत्रा ने कारगिल युद्ध में अपने पराक्रम से भारत की विजयगाथा लिखी. उन्होंने उनके बलिदान को देश के लिए अमूल्य बताया.

मुख्यमंत्रियों ने भी किया याद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कैप्टन बत्रा का पराक्रम हर भारतीय के भीतर राष्ट्रप्रेम और साहस की भावना जगाता रहेगा. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनके त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रप्रेम को देशवासियों के लिए प्रेरणादायक बताया.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें देशभक्ति, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बताया. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनका सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.


ये भी पढ़ें: ‘हिंदी को आधुनिक स्वरूप देने में अहम भूमिका’, भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कैप्टन विक्रम बत्रा को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस और शौर्य को याद किया. कारगिल की लड़ाई में उनकी वीरता ने उन्हें देश के सबसे प्रतिष्ठित सैन्य नायकों में शामिल कर दिया. आज उनकी जयंती पर पूरा देश उनके बलिदान को याद कर एक बार फिर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

47 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago