देश

MUDRA Scheme: मोदी सरकार की इस योजना से बदली युवाओं की तकदीर, व्यापारियों को मिला आत्मनिर्भरता का दम

Modi government: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के युवाओं, महिलाओं और शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राहें खोल दी. छोटे व्यापार या स्टार्टअप की शुरुआत करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है.

मंदसौर के बेरोजगार युवा इस योजना के अंतर्गत लोन लेकर खुद को स्थापित कर चुके हैं. व्यवसाय स्थापित कर चुके लाभार्थियों का कहना है कि इस योजना के चलते उन्हें न केवल आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला, बल्कि वह दूसरों को भी रोजगार देने की स्थिति में आ गए हैं. लाभार्थियों ने इस बात पर जोर दिया कि पहले छोटे व्यवसाय के लिए लोन प्राप्त करना बेहद कठिन होता था. लेकिन, मुद्रा योजना लागू होने के बाद प्रक्रिया आसान हो गई. लाभार्थियों का कहना है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना उनके जीवन में आशा की एक नई किरण बनकर आई है और अब वे अपने सपनों को हकीकत में बदलते देख पा रहे हैं.

‘इस योजना से हमने अपने कारोबार को गति दी’

एक लाभार्थी शुभम तिवारी ने बताया कि साल 2017 में हमने ‘फैशन लवर्स’ नाम से एक ब्रांड शुरू किया था. शुरुआत में हमें अपने कारोबार को आगे बढ़ाने और रोटेशन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा. तभी हमें पता चला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मुद्रा योजना’ शुरू की है, जिसके तहत युवाओं को रोजगार के अवसर और लोन की सुविधा दी जाती है. हमने इस योजना के तहत स्टेट बैंक में संपर्क किया और 10 लाख रुपये की सीसी लिमिट के लिए आवेदन किया. उस समय हमें थोड़ा डर भी था कि बैंक में हमारा अनुभव कैसा होगा, क्या हमें सपोर्ट मिलेगा या नहीं. लेकिन जब हम वहां गए, तो ब्रांच मैनेजर सुमित गुप्ता ने हमें बहुत सहयोग दिया. उनका व्यवहार बहुत मददगार था. हमें 10 लाख रुपये की लिमिट मिली, जिसकी मदद से हमने अपने कारोबार को गति दी.

उन्होंने आगे कहा कि इससे हमारे बिजनेस में अच्छी ग्रोथ हुई और हमें काफी फायदा हुआ. मुद्रा योजना से न केवल हमें, बल्कि लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है. मैं आप सभी से अपील करता हूं कि इस योजना का लाभ उठाएं. साथ ही, मैं चाहता हूं कि सरकार ऐसी योजनाएं चलाती रहे ताकि युवाओं को और अधिक अवसर मिल सकें.

मैंने पीएम मुद्रा योजना से लोन लिया: कल्पना

लाभार्थी कल्पना ने बताया कि मैं अपने घर में ही एक छोटा-सा पार्लर चलाती हूं. शुरुआत में मुझे अपने व्यवसाय को चलाने में थोड़ी परेशानी हो रही थी. तभी किसी ने मुझे बताया कि मैं पीएम मुद्रा लोन योजना के तहत अपने बिजनेस के लिए लोन ले सकती हूं. मैंने इस योजना का लाभ उठाया और मुझे बहुत अच्छा सहयोग मिला. इसकी मदद से अब मैं अपने बिजनेस को और बेहतर तरीके से चला पा रही हूं. यह योजना बहुत ही शानदार और कारगर है, खासकर हम जैसी महिलाओं के लिए जो घर से ही काम करना चाहती हैं, अपना व्यवसाय चलाना चाहती हैं और अपनी आजीविका को बेहतर बनाना चाहती हैं. मैं सभी से कहना चाहूंगी कि इस योजना का लाभ जरूर उठाएं.

‘मंदसौर जिले को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया’

सांसद सुधीर गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एक राष्ट्रव्यापी योजना है, जिसने मंदसौर जिले को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा कि पढ़े-लिखे युवा रोजगार की तलाश में हैं और अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तब उन्होंने मुद्रा योजना शुरू की. इस योजना के तहत शिशु, किशोर और तरुण श्रेणियों में 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है, ताकि छोटे उद्यमी और व्यापारी अपने सपनों को साकार कर सकें.

‘यह विश्व की सबसे बड़ी योजना बन गई है’

उन्होंने कहा कि यह विश्व की सबसे बड़ी योजना बन गई है. शुरू में यह नहीं लगता था कि प्रधानमंत्री जी के इस कदम को देश और दुनिया इतना महत्व देगी. इस योजना से करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं, जिसका भारतीय व्यापार, उद्योग और अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है. वैश्विक परिस्थितियों में, खासकर चीनी उत्पादों से मुकाबले में, हमारे छोटे उत्पादक और व्यापारी इस योजना से सशक्त हुए हैं. स्वनिधि योजना के माध्यम से सड़क किनारे छोटे-मोटे ठेले वालों को लाभ मिला, तो मुद्रा योजना ने मध्यम वर्ग के उन लोगों को सहारा दिया जो अपने छोटे उत्पादन या व्यापार के जरिए आगे बढ़ना चाहते हैं.

‘मोदी के सपनों में मुद्रा योजना का उूंचा स्थान’

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सपनों में मुद्रा योजना का ऐतिहासिक स्थान है. इससे न केवल करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं, बल्कि मेरे क्षेत्र मंदसौर, नीमच और रतलाम के अनेक युवाओं ने भी इस योजना से जुड़कर अपने जीवन की नई राह चुनी है. मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि यह योजना भविष्य में भी युवाओं को सशक्त करती रहे.

‘मुद्रा की सीमा बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई’

आईडीएम संजय कुमार मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत पहले 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता था, लेकिन अब इसकी सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है. जो लोग समय पर अपने लोन का भुगतान करते हैं, उनके लिए 10 लाख रुपये का लोन अब 20 लाख रुपये तक हो सकता है. इस योजना के तहत हमारे जिले में अब तक 3211 करोड़ रुपये के लोन वितरित किए जा चुके हैं. मुद्रा योजना का लाभ ट्रक ऑपरेटर, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, फल विक्रेता, किराना दुकानदार या कोई भी व्यक्ति जो इस योजना का फायदा लेना चाहता है, वह आवेदन कर सकता है. इस योजना में बैंकों का कोई निश्चित लक्ष्य नहीं है. जो भी व्यक्ति पात्रता रखता है, वह इसका लाभ उठा सकता है.

यह भी पढ़िए: PM Mudra Yojana: अब छोटे व्यापारियों को बिना गारंटी के मिल रहा लोन, सफलता की नई कहानियाँ गढ़ रहे हैं युवा

आईएएनएस

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

6 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

18 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

56 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago